उमेश हत्या कांड के मुख्य साजिशकर्ता की अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल, पूर्व सीएम ने दी सफाई

हाल ही में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद यूपी पुलिस ने उमेश पाल की हत्या करने वाले एक अरबाज नाम के आरोपी को ढेर कर दिया था। वहीं अब हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

Vishal Rana
Vishal Rana

हाल ही में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद यूपी पुलिस ने उमेश पाल की हत्या करने वाले एक अरबाज नाम के आरोपी को ढेर कर दिया था। वहीं अब हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में सदाकत खान यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ खड़ा नजर आ रहा है। ये तस्वीर अब काफी चर्चा का विषय बनी हुई है इस तस्वीर को लेकर भाजपा लगातार सपा पर हमला कर रही है। इसको लेकर जब सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव से पूछा गया तो वो बात को टालते हुए नजर आए और उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

वहीं अब इस तस्वीर को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, "तस्वीर किसी के साथ भी हो सकती है। कल खाना खाते समय हमारी तस्वीर मुख्यमंत्री जी के साथ थी। आज सोशल मीडिया का ज़माना है। कोई भी आता है और फोटो खिंचाता है। उस फोटो में लाने वाला भी साथ में है।"

भाजपा पर पलटवार करते हुए सपा ने एक भाजपा नेता नीलम करवरिया के साथ सदाकत खान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, "सदाकत वर्तमान में BJP का सदस्य था जिसकी फोटो सपा के साथ जोड़ी जा रही। BJP की पूर्व विधायिका नीलम करवरिया के घर पर नीलम के पति उदयभान करवरिया के साथ सदाकत की फोटो BJP के साथ इस घटनाक्रम का कनेक्शन बताती हैं। इससे पहले भी एक BJP नेता राहिल इस केस का मास्टरमाइंड पकड़ा जा चुका है।"

 

वहीं आज उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने नफीस अहमद को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि नफीस अहमद माफिया अतीक अहमद का बेहद करीबी है। ये 'Eat On Biryani' नाम से बिरयानी की दुकान चलाता है। वहीं आरोप यह है कि हत्यारे जिस कार से वारदात को अंजाम देने गए थे वो नफीस की थी।

calender
28 February 2023, 03:21 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो