Punjab Budget 2023: पंजाब सरकार ने पेश किया 1,96,462 करोड़ रूपये का बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा के लिए खोला ख़जाना

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश कर दिया। बजट पेश करते हुए प्रदेश के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि उनकी सरकार अपनी सभी गारंटी पूरी करेगी। चीमा की ओर से वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1 लाख 96 हजार 462 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। जो पिछले साल से 26 फीसदी ज्यादा है। 2022-23 में पंजाब का बजट एक लाख 55 हजार 860 करोड़ रुपये का था। बजट भाषण में चीमा ने कहा कि उनकी सरकार को विरासत में कर्ज मिला लेकिन फिर भी आप सरकार पंजाब को आगे ले जाएगी। इस बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है।

Lalit Hudda

बजट की बड़ी बातों का जिक्र करें तो इसमें शुगरफेड को 250 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है। मिल्कफेड को 100 करोड़ दिए जाएंगे। मार्कफेड को 100 करोड़ दिए जाएंगे। सरसों की प्रोसेसिंग के लिए 2 नई मिल स्थापित होंगी। पशुओं के इलाज के लिए मोबाइल इलाज यूनिट शुरू होगी। प्रदेश के शिक्षकों की स्किल सुधारने के लिए 20 करोड़ का बजट तय किया गया है। स्कूल ऑफ एमिनेंस के लिए 200 करोड़ का शुरुआती बजट रखा गया है।

अलग-अलग छात्रवृति योजना के लिए 78 करोड़ रूपये का प्रावधान रखा गया है। मालेरकोटला में उर्दू अकादमी के लिए 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रदेश की नई स्पोर्ट्स नीति के लिए 258 करोड़ का बजट रखा गया है। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पटियाला के लिए 53 करोड़ तय किए गए हैं। मेडिकल शिक्षा और खोज के लिए 1015 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस बजट में होशियारपुर और कपूरथला में दो नए मेडिकल कालेज बनाने का एलान किया गया है। मोहाली में लिवर इंस्टीट्यूट के लिए 25 करोड़ तय किए गए हैं।

परिवार और सेहत विभाग के लिए 4781 करोड़ का बजट रखा गया है। अब तक 500 आम आदमी क्लीनिक खुल चुके हैं 142 और आम आदमी क्लीनिक जल्द शुरू होंगे। कैंसर से निपटने के लिए न्यू चंडीगढ़ में स्थापित अस्पताल के लिए 17 करोड़ का बजट रखा गया है तो वहीं नशा मुक्ति केंद्र को चलाने और अपग्रेड करने के लिए 40 करोड़ के बजट का प्रावधान है। 24 इमरजेंसी सेवाओं के लिए 61 करोड़ का बजट रखा गया है। बजट में उद्योगों के लिए 3133 करोड़ का प्रावधान किया गया है। एनआरआई पंजाब शिक्षा सेहत फंड रजिस्टर हो गया है। अब एनआरआई सीधे अपने देश की सेवा कर पाएंगे। राज्य की रक्षा भलाई के लिए 84 करोड़ का बजट रखा गया है।

वहीं पंजाब टूरिज्म पर 281 करोड़ रुपये खर्च होंगे और टूरिज्म प्रमोट करने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इंटेलिजेंस विंग पर 40 करोड़ खर्च होंगे। बजट में पहली बार बॉर्डर एरिया के लिए 40 करोड़ का बजट रखा गया है। साइबर क्राइम से निपटने के लिए 30 करोड़ का बजट रखा गया है। सड़क और पुलों के नवीनीकरण के लिए 3297 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। ग्रामीण विकास के लिए 3319 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कृषि क्षेत्र में 13,888 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान रखा गया है। राज्य में पांच नए बागवानी एस्टेट बनाए जाएंगे। आने वाले दो सालों में पंजाब में सेब के अपने बागान होंगे।

calender
10 March 2023, 04:09 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो