Punjab: पूर्व स्वास्थय मंत्री विजय सिंगला को HC से मिली जमानत

आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के पूर्व स्वास्थय मंत्री विजय सिंगला को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के मामले में जमानत दे दी है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के पूर्व स्वास्थय मंत्री विजय सिंगला को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के मामले में जमानत दे दी है।

बता दें कि पूर्व मंत्री विजय सिंगला को इसी साल मई में भ्रष्टाचार के आरोप में सीएम भगवंत मान की सरकार की कैबिनेट से निलंबित कर दिया गया था। साथ ही 24 मई को भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद आप नेता की गिरफ्तारी हुई थी। लेकिन अब उन्हें उच्च न्यायालय से भ्रष्टाचार मामले में जमानत मिल गई है।

गौरतलब है कि पहली बार विधायक बने 52 वर्षीय सिंगला पंजाब के मनसा जिले से चुनाव जीते थे। उन्होंने लोकप्रिय पंजाबी सिंगर और कांग्रेस उम्मीदवार स्व. शुभदीप सिंह, सिद्धू मूसेवाला को 63,323 मतों के अंतर से हराया था

calender
08 July 2022, 01:12 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो