Rajasthan: राजस्थान में आप की तिरंगा यात्रा का आगाज, सीएम केजरीवाल बोले-'थोड़ा इंतजार करिए..'

राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने है। राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा पार्टी एक दूसरे को चुनौती देने का काम कर रही है। अब ऐसे में भाजपा और कांग्रेस को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) भी मैदान में उतर चुकी है। सोमवार को जयपुर में आप ने अपनी तिंरगा यात्रा का आगाज किया है। वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राजस्थान से चुनावी शंखनाद किया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।

Lalit Hudda

सोमवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भंगवन राजस्थान पहुंचे है। इस दौरान सीएम केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने जयपुर से चुनावी शंखनाद किया। वहीं इससे पहले आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा का भी आगाज हुआ है। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिसंबर में राजस्थान में विधानसभा चुनाव है। दोनों ही पार्टियों ने मिलकर राजस्थान का कबाड़ा कर दिया है। कांग्रेस और भाजपा यह नहीं कह सकती कि उन्हें मौका नहीं दिया गया। इसलिए अब आप चुनावी मैदान में उतरी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान की जनता से कहा कि थोड़ा इंतजार करिए, सभी चेहरे आपके सामने आ जाएंगे। आम आदमी पार्टी के साथ सभी अच्छे लोग जुड़ रहे है। केजरीवाल ने कहा कि आप पार्टी हर सीट से चुनाव लड़ेगी। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने पुलवामा शहीद की वीरांगनाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हमारे सैनिकों के परिवार के लोग जब कांग्रेस नेताओं से मिलने गए, तो उनके साथ बदसलूकी की गई। उनके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब तीन बजे सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान राजस्थान के जयपुर पहुंचे थे। जहां पर दोनों के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने तिरंगा यात्रा की शुरूआत की। यह यात्रा लगभग एक किलोमीटर की हुई है। तिरंगा यात्रा की शुरूआत सांगानेरी गेट, बापू बाजार, न्यू गेट, नेहरू मार्केट से होते हुए अजमेरी गेट पर समाप्त हुई। इसके बाद अजमेरी गेट पर सीएम केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित किया।

calender
13 March 2023, 05:23 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो