Rampur By- Election Results: BJP ने रचा इतिहास, पहली बार खिला कमल, आकाश सक्सेना ने जीत दर्ज की

Rampur By- Election Results: रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी को मात दे दी है। रामपुर में आज सुबह से मतगणना शुरू हो चुकी है। पुलिस प्रशासन के कड़ी निगरानी के बीच वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

Rampur By- Election Results: रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी को मात दे दी है।  इस बार बीजेपी ने रामपुर में इतिहासस रच दिया।मतलब कि सपा के गढ़ में भाजपा ने भगवा फहरा दिया है।रामपुर समाजवादी पार्टी की परंपरात सीट रही है। लिहाजा इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की जीत बहुत कुछ कहती है। सपा के लिए ये बहुत तगड़ा झटका है। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने ऱामपुर में एक शानदार जीत हासिल की। उन्होंने सपा उम्मीदवार आसिम रजा को हरा दिया दिया है। 

आकाश सक्सेना को 80964 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 47262 वोट मिले हैं।आकाश सक्सेना ने 33,702 वोट से जीत दर्ज की है। आपको बता दें कि बीते दिनों रामपुर सीट पर सबसे कम 33.94 फीसदी मतदान हुआ था। वही आसिम रजा ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ढ़ाई लाख वोट लोगों को वोट नहीं देने दिया।उनका आरोप है कि रामपुर में चुनाव ही नहीं होने दिया गया है। अपनी हार से आसिम रज़ा सदमे में हैं। उन्हें अपनी हार पर यकीन नहीं हो रहा है।

इसे भी पढ़े......

Mainpuri by-Poll Result 2022: सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने सैफई के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की, 1.5 लाख से ज्यादा वोटों से आगे

calender
08 December 2022, 05:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो