मधुबनी रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में हंगामा, महाकुंभ जा रहे यात्रियों ने तोड़े AC कोच के शीशे
ट्रेन में चढ़ने और महाकुंभ नहीं पहुंच पाने के कारण कुछ श्रद्धालु आक्रोशित हो गए. इसके बाद ट्रेन में जमकर तोड़फोड़ की. कई एसी कोच के शीशे तोड़ दिए गए. पहले से बैठे एसी कोच के कई यात्री जख्मी हो गए. हंगामे और पत्थरबाजी के कारण स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस मधुबनी स्टेशन पर करीब आधे घंटे तक रुकी रही. इस दौरान यात्रियों की भीड़ और अफरा-तफरी के कारण रेलवे प्रशासन को काफी नुकसान हुआ.

हाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ के कारण बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर कथित तौर पर ट्रेन में नहीं चढ़ पाने से आक्रोशित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के वातानुकूलित (एसी) डिब्बे के शीशे तोड़ दिये. पुलिस ने यह जानकारी दी. बिहार पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘10 फरवरी की शाम मधुबनी रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्रियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी डिब्बे के शीशे तोड़े जाने की सूचना प्राप्त हुई.
मधुबनी जंक्शन पर बवाल
दरअसल, यह बवाल मधुबनी जंक्शन से शुरू होता है. महाकुंभ जाने के लिए प्लेटफार्म पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. भीड़ इतनी की प्लेटफार्म पर पैर रखने की जगह नहीं था. ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म में प्रवेश की बैठने के लिए अफरा-तफरी मच गयी. ट्रेन जयनगर से चलकर आयी थी. इसलिए पहले से यात्रियों से भरी हुई थी. इस कारण कई श्रद्धालु नहीं चढ़ पाए.
आक्रोशित हुए श्रद्धालु
ट्रेन में चढ़ने और महाकुंभ नहीं पहुंच पाने के कारण कुछ श्रद्धालु आक्रोशित हो गए. इसके बाद ट्रेन में जमकर तोड़फोड़ की. कई एसी कोच के शीशे तोड़ दिए गए. पहले से बैठे एसी कोच के कई यात्री जख्मी हो गए.
आधे घंटे तक रुकी ट्रेन
हंगामे और पत्थरबाजी के कारण स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस मधुबनी स्टेशन पर करीब आधे घंटे तक रुकी रही. इस दौरान यात्रियों की भीड़ और अफरा-तफरी के कारण रेलवे प्रशासन को काफी नुकसान हुआ. ट्रेन के कई कोचों के शीशे टूट गए, जिससे अंदर बैठे यात्री भी सहम गए. स्थिति बिगड़ते देख रेलवे प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक ट्रेन आगे रवाना हो चुकी थी.
दो आरोपी को हिरासत में लिया
यात्रियों का कहना था कि घटना के दौरान वहां ना तो टीटीई मौजूद था और ना ही सुरक्षा कर्मी थे. ट्रेन समस्तीपुर स्टेशन पहुंची ट्रेन तो यहां भी प्लेटफार्म पर काफी भीड़ थी. लोग चढ़ने के लिए हंगामा करने लगे. इस दौरान आरपीएफ ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया.
प्रशासन के लिए चुनौती बनी भीड़
महाकुंभ के लिए भारी भीड़ उमड़ने के कारण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी साबित हुए. श्रद्धालु और आम यात्री दोनों ही परेशान रहे. ट्रेन में जगह न मिलने के कारण कई यात्री गेट और खिड़कियों पर चढ़ने लगे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील की है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है.


