सतपाल महाराज ने तिरंगा साइकिल यात्रा को किया रवाना

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज(Satpal Maharaj) ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को प्रातः गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित तिरंगा साइकिल यात्रा को रवाना किया।

Janbhawana Times

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज(Satpal Maharaj) ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को प्रातः गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित तिरंगा साइकिल यात्रा को रवाना किया।

महाराज ने राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम और जज़्बे को प्रदर्शित करने के लिए साइकिल यात्रा में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी सभी से अनुरोध किया।

उन्होने आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ को भव्य रुप से मनाने के साथ साथ सभी से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का भी आह्वान किया।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag