score Card

नहीं रहे BJP के वरिष्ठ नेता केशरीनाथ त्रिपाठी

30 दिसंबर को उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें प्रयागराज के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर केशरी नाथ त्रिपाठी का आज सुबह करीब 5 बजे निधन हो गया है। केशरी नाथ बंगाल के पूर्व राज्यपाल थे। उनकी मृत्यु की जानकारी उनके बेटे नीरज त्रिपाठी ने दी। नीरज ने बताया उनका इलाज घर पर चल रहा था आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

आपको बता दें कि केशरी नाथ त्रिपाठी पिछले साल बाथरूम में फिसल गए थे तभी से उनकी तबियत खराब थी। 30 दिसंबर को उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें प्रयागराज के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

यूपी विधानसभा के रहे अध्यक्ष

केशरी नाथ त्रिपाठी बीजेपी के बड़े नेताओं में से एक थे। वो 3 बार यूपी विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। केशरी नाथ यूपी भाजपा अध्यक्ष के पद पर भी रहे। आपको बता दें कि वो जुलाई 2014 से जुलाई 2019 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रहे थे।

इतना ही नहीं वो छोटे कार्यकाल के लिए बिहार, मेघालय और मिजोरम के राज्यपाल बने। केशरी नाथ त्रिपाठी इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील रहे. वो लेखक और कवि भी थे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने लिखा, श्री केशरी नाथ त्रिपाठी जी अपने सेवा और बुद्धिमता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने यूपी में बीजेपी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कठिन मेहनत की।  उनके निधन से बहुत दुख हुआ। उनके परिजनों और प्रशंसकों को सांत्वना, ओम शांति।

खबरें और भी हैं...

जानलेवा ठंड का कहर , गाजियाबाद में 11 जनवरी तक स्कूल बंद

calender
08 January 2023, 01:07 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag