सीधी: मुख्यमंत्री ने कहा, भ्रष्ट लोगों को नहीं छोड़ेंगे, कटनी के तीन अफसरों को किया निलंबित

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 'मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान' के अंतर्गत आयोजित स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीधी के सब्जी मंडी के सामने खुर्द में आयोजित किया गया

Janbhawana Times
Janbhawana Times

सीधी, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 'मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान' के अंतर्गत आयोजित स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीधी के सब्जी मंडी के सामने खुर्द में आयोजित किया गया। यहां पर मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्थानीय बुनकरों द्वारा बनाए गए दरी मुख्यमंत्री को भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज का कार्यक्रम कार्यक्रम नहीं है गरीबों की जिंदगी बदलने का दिन है। लोकतंत्र जनता के लिए है। लोकतंत्र को जनता का राज कहा है। जनता को दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। इसकी व्यवस्था की गई है। 38 योजनाओं की पंचायत में शिविर लगाकर समाधान किया गया। अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

रीवा संभाग में 759778 आवेदन आए थे उनमें से 702845 अलग-अलग नाम जोड़ दिए गए हैं। सीधी में कलेक्टर से माइक पर मुख्यमंत्री ने किया सवाल, मामा आजकल भाषण नहीं देता सीधे सीधे बात करता है। मुख्यमंत्री के सवाल पर कलेक्टर ने दिया जवाब 151003 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 137003 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं।

जनता को लाभ पहुंचाने का काम आजादी के बाद अब तक नहीं हुआ आज का दिन ऐसा ऐतिहासिक रहा है। जिले में 400 पंचायत हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वीकृति दिए जा रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि स्वीकृत पत्र बाटेंगे। छत्रपति आमजन के हाथ में और उसका सीधा लाभ मिल जाए हमारी सोच है। भगवान खुश हो ना हो लेकिन गरीबों की पूजा करने से वक्त जरूर होते हैं। इनकी आंखों में साक्षात् नारायण दिखाई देते हैं। जनता ही जनार्दन है।

 

मुख्यमंत्री ने जनता से पूछा कि मुख्यमंत्री मंत्री और कर्मचारियों को ड्यूटी करना चाहिए कि नहीं, उन्होंने कहा कि जब अच्छा काम होता है तो मैं प्रशंसा करता हूं। उन्हें हम सम्मानित भी करते हैं। जहां गड़बड़ी होती है उसकी भी जानकारी होनी चाहिए। भ्रष्टाचार रिश्वत के बारे में भी जानने की कोशिश किया। उन्होंने जनता से अपने काम का समर्थन मांगा। मुख्यमंत्रियों से पेशा एक्ट कानून के बारे में अधिकार के बारे में बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अद्भुत नेता बताया।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के कार्यकाल को भी याद किया और जनता से पूछा। टनल के बारे में बताया। सीधी से सिंगरौली के ठेकेदार बदल दिए गए हैं दूसरा ठेकेदार लाए हैं वह जल्दी कार्य को पूरा करेगा। मुख्यमंत्री ने सिंचाई योजना के बारे में बताया, 0% ब्याज, कांग्रेस ने 2018 में कर्ज माफ करेंगे 10 दिन के अंदर, व्याज की गटरी कमलनाथ सरकार ने लोगों के सर पर रख दिया था उसे भाजपा सरकार माफ करेगी।

सौभाग्य योजना की फिर से शुरुआत की जाएगी। रोटी कपड़ा मकान पढ़ाई दवाई और सिंचाई। फ्री राशन की योजना सबसे पहले शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि कटनी में बीके पटेल तहसीलदार मझौली, सुजीत मिश्रा, मानसिंह जनपद मझौली, मनरेगा अधिकारी की शिकायत मिली। तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।। जिला शिक्षा अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

जरूरत पड़ेगी तो इनकी जांच भी की जाएगी। नायब तहसीलदार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। उन्होंने कहा, नशा नाश की जड़ है। हम अपने गांव में तय करें कि हम अपने गांव को नशा मुक्त बनाने का काम करेंगे। यह काम आसान नहीं है, कठिन है। घर बर्बाद हो जाते हैं बहनों को बहुत परेशानियां होती हैं। अपने गांव को नशा मुक्त बनाने का प्रयास करेंगे।

calender
10 December 2022, 03:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो