सोनीपत: लिटिल एंजल्स स्कूल में नि:शुल्क मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन

लिटिल एंजल्स स्कूल, सोनीपत के अध्यक्ष तरसेम कुमार गर्ग के जन्मदिन के अवसर पर मानव सेवा ट्रस्ट एवं मैक्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल दिल्ली की ओर से नि:शुल्क मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संबाददाता - राजीव मेहता (चंडीगढ़)

चंडीगढ़: लिटिल एंजल्स स्कूल, सोनीपत के अध्यक्ष तरसेम कुमार गर्ग के जन्मदिन के अवसर पर मानव सेवा ट्रस्ट एवं मैक्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल दिल्ली की ओर से नि:शुल्क मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।

जहां पर हजारों शहर वासियों के स्वास्थ्य के नि:शुल्क जांच की गई एवं फ्री दवाई वितरण किया गया। मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सुमित अलख ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करवाया जाता रहता है।

उसी के तहत आज शहर के लिटिल एंजेल स्कूल में स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन करवाया गया। जिसमें शहर के हजारों व्यक्तियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और जरूरतमंद व्यक्तियों को दवाइयां भी फ्री वितरित की गई।

मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली से पहुंचे डॉक्टरों ने बताया कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। लोगों को अपने लिए जरूर समय निकालना चाहिए। उन्होंने बताया कि कई वरिष्ठ विशेषज्ञ और अनुभवी डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के लिए आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर लोगों के ईसीजी, अस्थि घनत्व और हीमोग्लोबिन, कैल्शियम, शुगर, कोलेस्ट्रॉल जैसे रक्त परीक्षण के नि:शुल्क परीक्षण किए गए। इस कैंप में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

calender
11 September 2022, 06:21 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो