सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि 'चुनाव के समय किसानों को सम्मान निधि दी गई थी लेकिन अब उनसे वसूली हो रही है।'

Vishal Rana
Vishal Rana

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि 'चुनाव के समय किसानों को सम्मान निधि दी गई थी लेकिन अब उनसे वसूली हो रही है।' किसानों को हित में सरकार कोई काम नहीं कर रही हैं।

सपा मुख्यालय से शुक्रवार को जारी बयान में अखिलेश ने कहा, 'चुनाव के समय मुख्यमंत्री जी ने किसानों से मुफ्त सिंचाई का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा सरकार अपने वादे से मुकर गई।' उन्‍होंने कहा, ' प्रदेश में सूखे की छाया मंडरा रही है, किसानों को मुआवजा देने की जगह भाजपा सरकार अभी तक सर्वे का छलावा कर रही है और किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का वादा भी भाजपा ने नहीं निभाया।'

 

यादव ने आरोप लगाया, 'चुनाव के समय किसानों को सम्मान निधि दी गई थी अब उनसे वसूली हो रही है।' उल्लेखनीय है कि पिछले बुधवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था राज्य में केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ के तहत कुल दो करोड़ 85 लाख किसान चयनित किए गए थे जिनमें से 21 लाख काश्तकार अपात्र पाए गए हैं।

 

और पढ़ें........

रायपुर में कल से शुरू होगी संघ की तीन दिवसीय राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक

calender
09 September 2022, 07:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो