ग्रेटर नोएडा में नारी शिक्षा को रैली निकालकर, लोगों को किया जागरूकता

ग्रेटर नोएडा में महिला उन्नति संस्था के द्वारा बेटियों की शिक्षा के लिए बुधवार से शिक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। यह अभियान सात दिनों तक चलाया जाएगा। इस दौरान बेटियों को स्कूल भेजने को लेकर

Janbhawana Times
Janbhawana Times
ग्रेटर नोएडा में महिला उन्नति संस्था के द्वारा बेटियों की शिक्षा के लिए बुधवार से शिक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। यह अभियान सात दिनों तक चलाया जाएगा। इस दौरान बेटियों को स्कूल भेजने को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। आज इसकी शुरुआत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के खेड़ा चौगानपुर गांव में रैली निकालकर हुई। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने आज गुरु-पूर्णिमा के अवसर पर अपने शैक्षिक अभियान बेटी पढ़ाओ-आगे बढ़ाओ के अंतर्गत साप्ताहिक शिक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। अभियान का शुभारंभ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के खेड़ा चौगानपुर गांव स्थित एम आर मैमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा अनन्या ने रिबन काटकर किया। मार्च के दौरान स्कूली बच्चों ने तख्तियां लेकर और नारे लगाकर लोगों को नारी शिक्षा का सन्देश दिया। 
 
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डा. राहुल वर्मा ने कहा कि हर साल घोषित होने वाले विभिन्न शिक्षा बोर्डों अथवा प्रतियोगी परीक्षाओं में बेटियां लड़कों के मुकाबले ज्यादा अव्वल आती हैं फिर भी बेटियों की शिक्षा को लेकर लोग उदासीन रवैया अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बेटियों को शिक्षा के हर संसाधन उपलब्ध कराने चाहिये। संस्था की नोएडा वेस्ट प्रभारी एकता भटनागर ने बताया कि संस्था द्वारा बेटियों को अधिक से अधिक संख्या में स्कूल तक पहुंचाने के उद्देश्य के साथ सात दिवसीय शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत आज गौतमबुद्ध नगर से की गई है।
 
संगठन सदस्यों द्वारा अभियान के अंतर्गत सात दिनों तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अलग अलग माध्यमों से लोगों को जागरूक करने के लिए नारी शिक्षा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। वहीं स्कूल प्रबंधक अजयपाल भाटी ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से लोग बेटियों की शिक्षा को लेकर प्रेरित होते हैं। स्कूल प्रबंधन खुद भी समय समय पर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को बेटियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए मोटिवेट करता रहता है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी, विजय तँवर, प्रधानाध्यापक नरेश कुमार, चरणदास, ज्योति चौधरी, सुशीला, रिंकी, सोनिया, साधना और सोनू कुमार आदि सदस्य मौजूद रहे।
calender
13 July 2022, 06:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो