दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में बारिश होने के आसार है। आपको बता दें कि दिल्ली में 22 जनवरी से 25 जनवरी तक बारिश हो सकती है। वहीं 23 से 25 जनवरी तक भारी बारिश होने का अनुमान है।

calender

मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का जारी किया अलर्ट देश की राजधानी दिल्ली में ठंड के थोड़ी राहत मिली है। मौसम में बदलाव की वजह से गलन वाली सर्दी से राहत है। खिलखिलाती धूप दिल्लीवासियों को बहुत पसंद आ रही है। वहीं कोहरा भी कम देखने को मिल रहा है। दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी मौसम में बदला है।

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में बढ़ोत्तरी पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिल रही है। दिल्ली में बेशक कोहरे और शीतलहर से राहत मिल गई हो लेकिन बारिश की वजह से मौसम में बदलाव आ सकता है। दिल्ली के सफदरगंज में आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। पालम में 12.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बारिश का अलर्ट

दिल्ली में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। ठंड एक बार फिर से बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार 20 जनवरी को बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई कि दिल्ली के मौसम में अचानक बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ है। इसके कारण तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश होने के आसार है। आपको बता दें कि दिल्ली में 22 जनवरी से 25 जनवरी तक बारिश हो सकती है। वहीं 23 से 25 जनवरी तक भारी बारिश होने का अनुमान है।

उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट

उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। आज रात से तीव्र पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 23 जनवरी से 26 जनवरी तक बर्फबारी होने की संभावना है।

First Updated : Friday, 20 January 2023