उज्जैन: मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज नौवां दिन, राहुल गांधी के साथ स्वरा भास्कर भी जुड़ीं

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज नौवां दिन है। राहुल गांधी गुरुवार सुबह अपने समर्थकों के साथ उज्जैन से आगर मालवा जिले की ओर रवाना हुए। भारत जोड़ो यात्रा में आज फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर और कांग्रेस के नेता हरीश रावत भी शामिल हुए।

calender

उज्जैन। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज नौवां दिन है। राहुल गांधी गुरुवार सुबह अपने समर्थकों के साथ उज्जैन से आगर मालवा जिले की ओर रवाना हुए। भारत जोड़ो यात्रा में आज फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर और कांग्रेस के नेता हरीश रावत भी शामिल हुए।

 

करीब सुबह 6 बजे यात्रा उज्जैन के आरडी मेडिकल कालेज से शुरू हुई, जो नजरपुर गांव में एचपी पेट्रोल पंप के पास 10 बजे विश्राम के लिए रुकेगी। फिर इसके बाद घटिया बस स्टैंड से दोपहर में फिर शुरू होकर झालार गांव पहुंचकर रात्रि का विश्राम करेगी।

 

आपको बता दें बुधवार को यात्रा उज्जैन में रुकी थी। राहुल गांधी इस दौरान अपने कैंप में ही रुके रहे, कुछ नेताओं ने इस दौरान उनके गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए जाने की बात भी कही। जानकारी के अनुसार यात्रा में शामिल समर्थकों ने सुरासा में गुरु सांदीपनी इंस्टीट्यूट में आराम किया, क्रिकेट खेला और गीत सुनकर मनोरंजन किया।

 

First Updated : Thursday, 01 December 2022