UP: त्योहारों के मद्देनजर सीओ ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

त्योहारों के मद्देनजर शामली शहर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए। भारी संख्या में पुलिस बल नगर में पैदल मार्च कर रहा है। वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए रोमियो स्क्वाड नजर रखे हुए हैं।

Janbhawana Times

रिपोर्ट। हिमांशु शर्मा

शामली। त्योहारों के मद्देनजर शामली शहर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए। भारी संख्या में पुलिस बल नगर में पैदल मार्च कर रहा है। वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए रोमियो स्क्वाड नजर रखे हुए हैं। पुलिस की ओर से व्यापारियों में सुरक्षा के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद की गई है।

दरअसल, आगामी त्यौहार को देखते हुए पुलिस और पीएसी बल साथ मिलकर फ्लैग मार्च कर रहा है। पुलिस बल लगातार नगर में पैदल मार्च कर शहर की सुरक्षा पर लगातार नजर बनाए हुए है।

शामली नगर के सीओ विजेंद्र भडाना के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस बल ने शहर में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ महिला एसएचओ तथा महिला कॉन्स्टेबल भी पैदल मार्च में शामिल रहे।

सीओ बिजेंद्र भडाना ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न हो इसके लिए व्यापक पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।

वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड लगातार नजर बनाए हैं, जिनमें कुछ महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में भी तैनात किए गए हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag