UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 4 घायल

उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Janbhawana Times

बता दें कि ये भीषण हादसा मथुरा जिले के सुरीर थाना इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार सियाज़ गाड़ी डिवाइडर से टकराई और टकराने के बाद गाड़ी में आग लग गई। वहीं इस हादसे के बाद सियाज गाड़ी का पहिया निकल गया। पीछे से आ रही बोलेरो से सियाज गाड़ी का निकला हुआ पहिया टकरा गया। पहिया टकराने के बाद बोलेरों अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद ये दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

calender
05 November 2022, 10:00 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो