UP: मंत्री पंकज चौधरी व रवि किशन ने किया महाराजगंज महोत्सव का उद्घाटन

महराजगंज जिले में तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव का शानदार आगाज किया गया। महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और गोरखपुर के सांसद रविकिशन ने किया। उद्घाटन से पहले महोत्सव को मेले का रूप दिया गया है, जहां विभिन्न विषयों के स्टाल और छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गइ।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट। सौरभ कुमार

महराजगंज। महराजगंज जिले में तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव का शानदार आगाज किया गया। महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और गोरखपुर के सांसद रविकिशन ने किया। उद्घाटन से पहले महोत्सव को मेले का रूप दिया गया है, जहां विभिन्न विषयों के स्टाल और छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गइ।

इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने जनपद की विशेषता को बताते हुए कहा कि कृषि शिक्षा जगत में यहां के लोगों का विशेष योगदान है। मंत्री ने धार्मिक विविधता से परिपूर्ण जनपद के लेहड़ा देवी मंदिर, सोनाड़ी मंदिर, इटहिया मंदिर के बारे में भी बताया है।

तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को कवि सम्मेलन में डॉ कुमार विश्वास शाम को अपनी कविता पढ़ेंगे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सांसद रवि किशन ने कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कंसा।

रवि किशन ने कहा कि राहुल गांधी भारत तोड़ो यात्रा पर निकले है। उन्हें दिल्ली जाकर टूटी हुई कांग्रेस को जोड़ना चाहिए। रवि किशन ने कहा कि भारत तो 2014 से जुड़ा है। 70 साल से तो तोड़कर रखा था, अब इसे जुड़े रहने दीजिए।

calender
01 October 2022, 08:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो