UP: खुशियों के बीच पसरा मातम, शादी के कुछ ही घंटों बाद दूल्हे ने लगाई फांसी

यूपी के प्रयागराज में एक युवक ने शादी के कुछ ही घंटों के बाद फांसी लग ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

Shruti Singh
Shruti Singh

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार को शादी कर युवक दुल्हन को लेकर घर पहुंचा। वहीं दुल्हन के आगमन से घर में खुशियों का माहौल था, मंगल गीत गाए जा रहे थे। शादी की सभी रस्में पूरी की जी रही थी। पूरा परिवार और रिश्तेदार नई दुल्हन के आने से बेहद खुश थे। लेकिन इस बीच पता चला कि दूल्हे ने फांसी लगा ली है। इसकी सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को फांसी के फंदे से निकालकर तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शादी के महज कुछ ही घंटों के बाद नई नवेली दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। पति की मौत की खबर सुनकर वह बदहवास हो गई। जहां घर में एक ओर खुशियां छाई हुई थी, वहां मातम पसर गया। बता दें कि ये घटना करमा के बलापुर की है। यहां के निवासी रामराज साहू के बेटे नागेश की सोमवार को घूरपुर के एक गेस्ट हाउस में शादी हुई थी। इसके बाद मंगलवार को बाराती दुल्हन को लेकर घर पहुंचे। इस बीच किसी ने सूचना दी कि युवक ने फांसी लगा ली है।

यह खबर सुनकर परिजन और रिश्तेदारों के होश उड़ गए। हर कोई बस यहीं बात कर रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि शादी होते ही युवक ने मौत को गला लगा लिया। वहीं जिस घर में नई दुल्हन के आने पर जश्न चल रहा था, वो सब गम के माहौल में बदल गया। 

वहीं युवक की मौत से शादी की खुशियों के बीच मातम पसर गया। परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना से इलाके में भी सन्नाटा छाया हुआ है। इसके साथ ही नई दुल्हन भी दूल्हे की अचानक मौत से सदमे में है। शादी के कुछ ही घंटों के बाद दूल्हे की मौत से सभी हैरान है, भीड़ में बस इसी बात की चर्चा है कि युवक के फांसी लगाने का कारण क्या हो सकता है।

calender
01 February 2023, 12:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो