यूपी को मिलेंगे 4 नए एक्सप्रेस वे, छात्राओं को स्कूटी...यूपी में योगी सरकार ने पेश किया 8 लाख करोड़ का बजट
यूपी को मिलेंगे 4 नए एक्सप्रेस वे, छात्राओं को स्कूटी...यूपी में योगी सरकार ने पेश किया 8 लाख करोड़ का बजट
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को 8 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश किया. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपना छठवां बजट पेश करते हुए कहा कि इस बजट का फोकस रिसर्च एंड डेवलपमेंट और इनफोर्मेशन टेक्नोलॉजी पर है. उन्होंने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का भी जिक्र किया. उन्होंने कुंभ को न केवल एक सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन बताया, बल्कि इसे भारत की प्राचीन आस्था और सांस्कृतिक अखंडता का प्रतीक भी है.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को 8 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश किया. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट में कई बड़ी घोषणाएं की हैं. उन्होंने यह लगातार छठवां बजट पेश किया है.बजट का आकार पिछले वित्त वर्ष के लिए सरकार द्वारा घोषित बजट से करीब 10 फीसदी अधिक है. 2024-25 के लिए राज्य के बजट का आकार 7,36,437 करोड़ रुपये था जिसमें 24,863.57 करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामिल थीं.
वित्त मंत्री ने कहा कि बजट का फोकस रिसर्च एंड डेवलपमेंट और इनफोर्मेशन टेक्नोलॉजी पर है. खन्ना ने अपने बजट भाषण में कहा कि बजट का 22 प्रतिशत हिस्सा विकास उद्देश्यों के लिए, 13 प्रतिशत शिक्षा के लिए, 11 प्रतिशत कृषि और संबंधित सेवाओं के लिए तथा छह प्रतिशत स्वास्थ्य के लिए आवंटित किया गया है.
वित्त मंत्री ने किया महाकुंभ का जिक्र
खन्ना ने अपने बजट भाषण की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और उनके नेतृत्व में राज्य में हुए विकास पर प्रकाश डालते हुए की. उन्होंने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का भी जिक्र किया. उन्होंने कुंभ को न केवल एक सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन बताया, बल्कि इसे भारत की प्राचीन आस्था और सांस्कृतिक अखंडता का प्रतीक एक दुर्लभ खगोलीय घटना भी बताया.
खन्ना ने कहा कि राज्य सरकार एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी (AI City) विकसित करेगी और साइबर सुरक्षा में तकनीकी रिसर्च के लिए एक पार्क स्थापित करेगी. विधान सभा के आधुनिकीकरण के साथ-साथ स्कूलों और पॉलिटेक्निकों में स्मार्ट कक्षाओं और प्रयोगशालाओं के विकास का भी प्रावधान है.
बजट में क्या है क्या-क्या मिला?
मंदिरों के जीर्णाोद्वार के लिए 30 करोड़ रुपये
मथुरा-वृन्दावन कॉरिडॉर के लिए 100 करोड़ रुपये, मंदिर निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये
अयोध्या में पर्यटन विकास के लिए 150 करोड़ रुपये
चित्रकूट पर्यटन विकास के लिए 100 करोड़ रुपये
मथुरा में पर्यटन विकास के लिए 125 करोड़ रुपये
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए 400 करोड़ प्रस्तावित
विध्यांचल विश्वविद्यालय के लिए 50 करोड़
राजकीय पॉलिटेक्निक के लिए 100 करोड़
AI योजना के लिए 1 करोड़
पॉलिटेक्निक स्मार्ट क्लास रूम के लिए 10 करोड़
मत्स्य संपदा योजना के लिए 195 करोड़
22 नए प्राथमिक स्कूलों के लिए 25करोड़
पीएम श्री योजना के लिए 300 करोड़
मथुरा-वृंदावन बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए 100 करोड़
स्टेट कैपिटल रीजन में 6 जिले
लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी
कृषि विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों के लिए बजट
गावों में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 454 करोड़
गांव में नए स्टेडियम के लिए 125 करोड़
स्वच्छ भारत मिशन के लिए 425 करोेड़
पीएम आवास योजना के लिए 4848 करोड़ रुपये
IT सिस्टम के लिए व्यवस्था प्रस्तावित
चिकित्सा स्वास्थ्य के लिए 6 प्रतिशत बजट
AI सिटी की स्थापना की योजना
ICT लैब और स्मार्ट सिटी की योजना
सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की योजना
हर नगर निकाय के लिए 2.5 करोड़
जल विद्युत परियोजना के लिए 3953 करोड़
कोल इंडिया के साथ करार-जालौन में 500 मेगावाट की सौर परियोजना
58 नगर निकायों को विकसित किया जाएगा
हर नगर निकाय के लिए 2.5 करोड़ रुपये का बजट
आगरा एक्सप्रेस-वे से गंगा एक्सप्रेस-वे से लिंक
गंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार हरिद्वार तक
गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए 50 करोड़ का बजट
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए 461 करोड़ का बजट
लखनऊ में AI सिटी बनाने के लिए 5 करोड़
साइबर सुरक्षा के लिए 3 करोड़
3 शहरों को सरकार का तोहफा
राजकीय औषधि कॉलेज बनेंगे
2025 में पूरा होगा गुरु गोरक्षनाथ आयुष विश्वविद्यालय
अयोध्या में पूरा होगा राजकीय महाविद्यालय
वाराणसी में राजकय होम्पोयपैथी मैडिक कॉलेज
हायर एजुकेशन से छात्राओं को लाभ मिलेगा
शिक्षा के लिए 13 प्रतिशत बजट
बलिया, बलरामपुर को बड़ा तोहफा- राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाने का ऐलान
साइबर सिक्यॉरिटी में नई पहल-
AI सिटी की स्थापना का ऐलान
टेक्नोलॉजी रिसर्च ट्रांसलेशन पार्क की स्थापना का ऐलान
यूपी में प्रति व्यक्ति आय 93 हजार रुपये से ज्यादा
स्कूलों में स्मार्ट क्लास बन रही
2 लाख से ज्यादा महिलाएं बनी लखपति दीदी
पात्रता के आधार पर मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी
वित्तीय वर्ष 25-26 में छात्रों को टैबलेट बांटेगी योगी सरकार