उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: 1 लाख से अधिक वोटों से सीएम योगी ने दर्ज की जीत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: 1 लाख से अधिक वोटों से सीएम योगी ने दर्ज की जीत

Janbhawana Times

विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर सीट से बड़ी जीत दर्ज की है। वह एक लाख दो हजार 399 वोट से जीते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुभावती शुक्ला को शिकस्त दी है। भीम आर्मी के चंद्रशेखर के साथ ही कांग्रेस तथा बसपा के प्रत्याशी टक्कर में ही नहीं थे। 

 

सीएम योगी आदित्यनाथ को एक लाख 62,691, सपा की सुभावती शुक्ला को 60,562, बसपा के शमसुद्दीन को 7833, आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर को 7454, कांग्रेस की चेतना को 2731, आम आदमी पार्टी के विजय श्रीवास्तव को 810 वोट मिले हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का अब लखनऊ में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट करने का कार्यक्रम है। वह भाजपा कार्यालय में मीडिया को भी संबोधित करेंगे। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag