Weather Update: दिल्ली के मौसम में बदलाव, कई इलाकों में हुई झमाझम बरसात

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। दरअसल, लौटता हुआ मॉनसून जमकर बरस रहा है। बारिश के बाद मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं आसमान में काले बादल छाए हुए है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। दरअसल, लौटता हुआ मॉनसून जमकर बरस रहा है। बारिश के बाद मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं आसमान में काले बादल छाए हुए है। बादलों के साथ ठंडी हवा और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है।

मौसम के इस बदलाव को ठंड की आहट कहा जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। बता दें कि बारिश की वजह से यातायात काफी प्रभावित हुआ है। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी लंबी कतारे लगी हुई है। इसकी वजह से लोगों को सुबह ऑफिस जाने में भी समय लग रहा है।

IMD का कहना है कि इस वीकेंड राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश का सिलसिला बरकरार रहेगा। बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदल रहा है। इस बदलते हुए मौसम को जहां एक ओर लोग एनजॉय कर रहे है तो वहीं इस बारिश से सड़के जलमग्न हो गई। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।

calender
08 October 2022, 10:54 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो