Weather Update: मुंबई में बारिश के आसार तो दिल्ली में गर्मी से बुरा हाल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई(Mumbai) में आज यानि बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली(Delhi) की बात करें तो यहां लोग गर्मी और उमस से काफी परेशान है।

Janbhawana Times

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई(Mumbai) में आज यानि बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली(Delhi) की बात करें तो यहां लोग गर्मी और उमस से काफी परेशान है।

मौसम विभाग के अनुसार मुबंई में अगले 24 घंटों में मध्यम बारिश होने की आशंका है। बता दें कि मुंबई में मॉनसून की बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई है। बीते कुछ दिनों में हो रही बारिश की वजह से कई जगहों पर सड़के जलमग्न हो गई है। साथ ही इससे यातायात भी प्रभावित हुआ है। सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी होने के कारण लोगों को सुबह ऑफिस जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि झमाझम बरसात लोगों के लिए परेशानियाों का सबब बनी हुई है।

वहीं राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ने की वजह से लोग बेहाल है। दिल्ली में उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। लेकिन इस बीच बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि दिल्ली में अभी कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने के आसार कम ही है। यानि कि दिल्लीवासियों को फिलहाल गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag