अब बाइक से भी कम खर्च पर दौड़ेंगी ये कारें

पेट्रोल-डीजल के दाम आज के समय में इतने बढ़ गए है कि हर कोई अब सीएनजी कारों का रुख कर रहा है। सीएनजी कारें वैसे भी पेट्रोल-डीजल की कारों के मुकाबलें ज्यादा माइलेज देती है।

calender

पेट्रोल-डीजल के दाम आज के समय में इतने बढ़ गए है कि हर कोई अब सीएनजी कारों का रुख कर रहा है। सीएनजी कारें वैसे भी पेट्रोल-डीजल की कारों के मुकाबलें ज्यादा माइलेज देती है। यही कारण है कि हर को सीएनजी कारों की तरफ भाग रहा है। वैसे बाजारों में बहुत सी सीएनजी कारें उपलब्ध है, लेकिन कुछ कारें ऐसी है जिनका माइलेज सबसे ज्यादा है। चलिए जानते है ऐसी कारों के बारे में जिनका माइलेज सबसे अच्छा माना जाता है।

मारुति सुजुकी सेलेरियो सीएनजी

मारुति सुजुकी कंपनी की सेलेरियो माइलेज के मामले में सीएनजी कारों में सबसे आगे है। इस कार का माइलेज 35.6km/kg CNG है। इसकी कीमत 6.69 लाख रुपये है। बता दे, इस कार में आपको 998 सीसी का इंजन मिलता है, जो 57hp पावर और 82.1 Nm टॉर्क जनरेट कर सकता है।

मारुति वैगनआर सीएनजी

दूसरे नंबर बात आती है मारुति वैगनआर सीएनजी की। इस कार माइलेज 32.52km/kg CNG है। इस कार की कीमत 6.42 लाख रुपये है। इसके साथ इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन भी आता है और साथ ही सीएनजी किट भी आती है।

मारुति ऑल्टो सीएनजी

तीसरे नंबर पर नाम आता मारुति ऑल्टो सीएनजी का। जो 31.59km/kg CNG का माइलेज देती है। इसकी कीमत कीमत 5.03 लाख रुपये है। इस कार इंजन 796 सीसी का है। जो 35.3 kW पावर और 69 Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

हुंडई सैंट्रो सीएनजी

इस लिस्ट में हुंडई सैंट्रो सीएनजी भी शामिल है। इसका माइलेज 30.48km/kg CNG है। इस कार की कीमत 6.10 लाख रुपये है। इसमे 60 पीएस पावर का इंजन मिलता है। जो 85 एनएम टार्क जनरेट करता है।

First Updated : Friday, 15 July 2022