Flipkart GOAT Sale 2026 का ऐलान, इस दिन से मिलेगी स्मार्टफोन, टीवी और लैपटॉप पर बड़ी छूट

ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लिए जुलाई का महीना शानदार ऑफर्स लेकर आने वाला है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने अपनी मच अवेटेड GOAT Sale 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जानें कब से शुरू होगी सेल

calender

नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लिए जुलाई का महीना शानदार ऑफर्स लेकर आने वाला है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने अपनी मच अवेटेड GOAT Sale 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जिसके जरिए कंफर्म किया गया है कि सेल की शुरुआत 4 जुलाई से होगी. हर साल की तरह इस बार भी ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और दैनिक उपयोग के सामानों पर आकर्षक छूट मिलने की उम्मीद है. 

किन-किन पर मिलेगा अच्छा डिस्काउंट?

फ्लिपकार्ट की ओर से जारी टीजर के अनुसार, सेल के दौरान कई पॉपुलर कैटेगरी के उत्पादों पर विशेष ऑफर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि सभी डील्स का खुलासा अभी नहीं किया गया है, लेकिन शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, वायरलेस ऑडियो डिवाइस, किचन अप्लायंसेज, ट्रैवल एक्सेसरीज और ग्रॉसरी उत्पादों पर ग्राहकों को अच्छे डिस्काउंट का लाभ मिल सकता है.

प्रीमियम ब्रांड्स पर भी मिलेगी छूट 

सेल में कई प्रीमियम ब्रांड्स के उत्पाद भी आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple iPhone, Samsung Galaxy सीरीज के स्मार्टफोन, Samsung Galaxy Book लैपटॉप और LG के स्मार्ट टीवी जैसे पॉपुलर डिवाइस विशेष ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए पेश किए जा सकते हैं. इससे उन ग्राहकों को फायदा मिल सकता है जो लंबे समय से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीदने की प्लान बना रहे हैं.

इसके अलावा, बैंक कार्ड ऑफर्स और आसान EMI ऑप्शन भी सेल का प्रमुख आकर्षण बन सकते हैं. हालांकि फ्लिपकार्ट ने अभी तक अपने बैंकिंग पार्टनर्स और अतिरिक्त छूट से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है. माना जा रहा है कि सेल शुरू होने से कुछ दिन पहले इन ऑफर्स का भी खुलासा किया जाएगा.

कब शुरू होगी सेल?  

दिलचस्प बात यह है कि फ्लिपकार्ट की GOAT Sale के साथ ही Amazon की Prime Day Sale भी 4 जुलाई से शुरू होने जा रही है. वहीं तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल में प्राइम मेंबर्स को विशेष लाभ मिलेगा. अब देखना होगा कि लोग इस सेल से अपने किनते पैसे बचा सकते है.  First Updated : Sunday, 21 June 2026