Meta ने अपने नए स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च कर दिए हैं, जो न सिर्फ दिखने में आकर्षक हैं बल्कि कई एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं. इस बार कंपनी ने मशहूर आईवियर ब्रांड Oakley के साथ मिलकर इन हाईटेक चश्मों को तैयार किया है. ये स्मार्ट ग्लासेस खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जो टेक्नोलॉजी और फैशन दोनों का बैलेंस चाहते हैं.
नए ग्लासेस में 3K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा दी गई है. साथ ही फ्रंट में कैमरा और ओपन-ईयर स्पीकर्स लगे हैं, जिनसे कॉल पर बात करना और म्यूजिक सुनना आसान हो जाता है. यूजर्स इन चश्मों के ज़रिए Meta AI से बातचीत भी कर सकते हैं.
Oakley HSTN लिमिटेड एडिशन की कीमत 499 अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹43,200) रखी गई है, जिसकी प्री-बुकिंग 11 जुलाई से शुरू होगी. इसके अलावा बाकी Oakley मॉडल्स की शुरुआती कीमत 399 डॉलर (करीब ₹34,500) होगी, जिनकी बिक्री गर्मियों के बाद शुरू की जाएगी.
Meta के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने खुद इस नए प्रोडक्ट की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Threads पर दी. उन्होंने खुद इन ग्लासेस को पहनकर अपनी तस्वीरें भी साझा की हैं, जिससे यह प्रोडक्ट और भी चर्चा में आ गया है. इन स्मार्ट ग्लासेस में IPX4 वॉटर रेसिस्टेंस फीचर भी मौजूद है, जिससे हल्की बारिश या पसीने में भी यह सुरक्षित रहता है. इसके अलावा इसमें पहले के मुकाबले दोगुना बैटरी बैकअप दिया गया है, जो Meta Ray-Ban मॉडल्स से बेहतर है.
यूजर्स को इन ग्लासेस में बिल्ट-इन कैमरा मिलता है, जिससे वे 3K क्वालिटी में वीडियो कैप्चर कर सकते हैं. ये ग्लासेस पांच नए फ्रेम और लेंस कॉम्बो में उपलब्ध होंगे, जैसे कि वार्म ग्रे, ब्लैक, ब्राउन स्मोक और क्लियर, जिन पर अतिरिक्त कीमत लग सकती है. First Updated : Saturday, 21 June 2025