Motorola Razr 40 Ultra स्मार्टफोन 1 जून को 165Hz 3.5 इंच कवर डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

मोटोरोला अपने यूजर्स को खुश करने के लिए Motoroola Razr 40 Ultra फ्लिप स्मार्टफोन 1 जून को लॉन्च करेगी। यह फोन यूजर्स को चार कलर के ऑप्शन में मिलेगा।

calender

मोटोरोला का नया स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट बहुत जल्द दस्तक देने वाला है। कंपनी अपने यूजर्स को खुश करने के लिए Motoroola Razr 40 Ultra फ्लिप स्मार्टफोन 1 जून को लॉन्च करेगी। साथ ही कंपनी Motoroola Razr 40 को भी पेश कर सकती है। इस फोन को एक इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। वहीं यह अमेरिका, चीन सहित कई देशों में पेश होगा। 6.7-इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। साथ ही फोन में 3640mAh की बैटरी हो सकती है।

Motorola Razr 40 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन

Motorola Razr 40 Ultra स्मार्टफोन में 6.7-इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी जा सकती है। जिसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर हो सकता है। यह फोन Android 13 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। इसके अलावा इसमें 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार यूजर्स को इस फोन में 3640mAh की बैटरी मिल सकती है, जिसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने का अनुमान है।

Motorola Razr 40 Ultra का कैमरा

Motorola Razr 40 Ultra स्मार्टफोन में डुअल कैमरा मिलने की संभावना है। इसमें 12 एमपी का पहला और 13 एमपी का दूसरा कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही इसमें सेल्फी के लिए 32 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोटोरोला के इस फोन में कवर स्क्रीन हो सकती है। यह फोन यूजर्स को चार कलर के ऑप्शन में मिलेगा।

इस फोन में डिस्प्ले के बीच में बहुत छोटा क्रीज होगा। आपको बता दें कि यह सबसे पतले फोल्डेबल स्मार्टफोन में से एक हो सकता है। यह फोन भारत में कब लॉन्च होगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

First Updated : Thursday, 18 May 2023