Google Maps ने iPhone यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी और समय बचाने वाला फीचर लॉन्च किया है, जो लोकेशन सर्चिंग के अनुभव को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना देगा. इस फीचर की खास बात ये है कि जब भी आप अपने iPhone पर किसी जगह का नाम या पता वाला स्क्रीनशॉट लेते हैं, तो Google Maps उसे अपने आप पहचानकर एक निजी लिस्ट में सेव करने का सुझाव देगा.
फिलहाल ये सुविधा केवल iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है, लेकिन कंपनी ने आश्वासन दिया है कि Android डिवाइसेज के लिए भी ये फीचर जल्द ही पेश किया जाएगा. ये फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो सोशल मीडिया या वेबसाइट्स पर किसी दिलचस्प जगह को देखकर बाद में उसे खोजना चाहते हैं.
सबसे पहले, Google Maps ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें.
ऐप खोलने के बाद, नीचे दिए गए You टैब पर जाएं.
यहां आपको Screenshots नाम की एक नई प्राइवेट लिस्ट दिखाई देगी.
Google आपकी गैलरी में मौजूद उन स्क्रीनशॉट्स को स्कैन करेगा जिनमें लोकेशन की जानकारी होती है.
ऐप आपको लोकेशन सेव करने या ना करने का विकल्प देगा- Save या Don’t Save
अगर आप Google Maps को अपनी पूरी फोटो लाइब्रेरी तक एक्सेस देने की अनुमति देते हैं, तो ऐप हर नए स्क्रीनशॉट को ऑटोमैटिकली स्कैन करके Screenshots सेक्शन में जोड़ देगा. इसके लिए एक टॉगल बटन भी दिया गया है जिससे आप इस फीचर को कभी भी ऑन या ऑफ कर सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि ऐप पूरी गैलरी स्कैन ना करे, तो आप मैन्युअली भी स्क्रीनशॉट सिलेक्ट कर सकते हैं.
गौर करने वाली बात ये है कि ये सुविधा फिलहाल केवल iPhone यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है. Android डिवाइस पर ये फीचर कब आएगा, इसकी कोई स्पष्ट तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन कंपनी ने पुष्टि की है कि आने वाले अपडेट्स में ये सुविधा Android पर भी दी जाएगी. First Updated : Thursday, 08 May 2025