नई दिल्ली: Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में सैमसंग ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra को शानदार फीचर्स के साथ पेश किया है. कंपनी ने इस डिवाइस को तेज परफॉर्मेंस, एडवांस AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ उतारा है. गैलेक्सी S26 लाइनअप को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे अब तक के सबसे पावरफुल हार्डवेयर पर तैयार किया गया है.
भारत में इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही फ्लैगशिप मॉडल कुछ देशों में भारत से भी कम कीमत में मिल रहा है? आइए जानते हैं Samsung Galaxy S26 Ultra किस देश में सबसे सस्ता उपलब्ध है और भारत से कीमत में कितना अंतर है.
भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये तय की गई है. यह कीमत इसके बेस वेरिएंट के लिए है. ग्राहक इस सीरीज को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्री-बुक कर सकते हैं.
प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को खास ऑफर के तहत 256GB की कीमत में 512GB स्टोरेज वेरिएंट मिलने का फायदा भी दिया जा रहा है.
अगर अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर नजर डालें तो कई देशों में यह फोन भारत से कम दाम पर उपलब्ध है:
इन आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो Samsung Galaxy S26 Ultra सबसे सस्ता अमेरिका में मिल रहा है.
फोन में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसके साथ बेहतर साइड-व्यू प्राइवेसी के लिए बिल्ट-इन प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर भी मिलता है.
इस फ्लैगशिप डिवाइस में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी शामिल है.
फोन के रियर पैनल पर 200MP वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है.
Samsung Galaxy S26 Ultra में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायरलेस चार्जिंग और 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. First Updated : Friday, 27 February 2026