Samsung ला रहा है AI का नया दौर, Fold 8 में दिखेगी Gemini Intelligence की ताकत!

Samsung के आगामी Samsung Galaxy Z Fold 8 और Samsung Galaxy Z Flip 8 दुनिया के पहले स्मार्टफोन हो सकते हैं. इसमें गूगल का नया Gemini Intelligence AI सिस्टम मिलेगा.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

नई दिल्ली: सैमसंग के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लेकर नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द लॉन्च होने वाले Samsung Galaxy Z Fold 8 और Samsung Galaxy Z Flip 8 में गूगल के नए Gemini Intelligence AI फीचर्स देने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि ये दुनिया के पहले स्मार्टफोन हो सकते हैं, जिनमें यह एडवांस AI सिस्टम पहले से इंटीग्रेटेड मिलेगा.

Google ने Gemini Intelligence तकनीक की पेश 

हाल ही में आयोजित The Android Show I/O Edition के दौरान Google ने Gemini Intelligence तकनीक को पेश किया था. कंपनी के अनुसार यह केवल एक साधारण AI चैटबॉट नहीं होगा, बल्कि स्मार्टफोन के इस्तेमाल के तरीके को पूरी तरह बदलने वाला सिस्टम साबित हो सकता है. इसमें cross-app automation, intelligent widgets और advanced AI assistance जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं.

गूगल का दावा है कि यह तकनीक यूजर्स के लिए कई काम खुद ही मैनेज कर सकेगी. उदाहरण के तौर पर, अलग-अलग ऐप्स के बीच समन्वय बनाकर यह AI यूजर की जरूरत को समझते हुए ऑटोमैटिक तरीके से काम पूरा करने में सक्षम होगा. इससे स्मार्टफोन पहले की तुलना में अधिक स्मार्ट और व्यक्तिगत अनुभव देने वाला बन सकता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung अपने नए फोल्डेबल डिवाइसेज को जुलाई में लॉन्च कर सकती है. कंपनी हर साल इसी समय अपनी फोल्डेबल सीरीज पेश करती रही है. इस बार Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 के अलावा एक नए डिवाइस Samsung Galaxy Wide Fold की भी चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि इस डिवाइस में भी Gemini Intelligence फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

अगर ऐसा होता है तो Samsung AI आधारित स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी में बड़ा कदम आगे बढ़ा सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे कंपनी प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर सकती है.

नई रिपोर्ट्स में क्या दावा किया गया? 

नई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ये आगामी फोल्डेबल डिवाइस Android 17 आधारित One UI 9 पर काम करेंगे. इससे पहले कंपनी ने अपनी Samsung Galaxy S26 सीरीज में One UI 8.5 के जरिए कई AI फीचर्स पेश किए थे.

अब One UI 9 के साथ Samsung और भी ज्यादा उन्नत AI क्षमताएं देने की तैयारी में है. Gemini Intelligence के जरिए स्मार्टफोन यूजर की आदतों और जरूरतों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. साथ ही कई रोजमर्रा के काम अपने आप पूरे करने में सक्षम होंगे, जिससे यूजर एक्सपीरियंस पहले से अधिक सहज और तेज हो सकता है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो