प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा और मुलाकात कुछ समय के लिए हुई स्थगित, जानें क्या है वजह?

संत प्रेमानंद ने अपनी पदयात्रा और एकांतिक वार्ता को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है. इस फैसले से उनके भक्तों में मायूसी छा गई है. फिलहाल कार्यक्रम रोकने की वजह सामने नहीं आई है, जिससे श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

मथुरा: प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर उनके भक्तों के बीच चिंता बढ़ गई है. श्रीराधानाम के जप और अपने आध्यात्मिक प्रवचनों से लाखों सनातनियों को प्रभावित करने वाले संत प्रेमानंद इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं. इसी वजह से श्रीराधा केलिकुंज प्रबंधन ने उनकी पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है. अब अगली सूचना जारी होने तक संत प्रेमानंद पदयात्रा पर नहीं निकलेंगे और भक्तों को उनके दर्शन भी नहीं हो सकेंगे. इस खबर के सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में मायूसी का माहौल देखने को मिल रहा है.

क्यू लिया गया यह फैसला?

श्रीराधा केलिकुंज प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, पिछले दो दिनों से संत प्रेमानंद का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है. इसी कारण रविवार सुबह भी वह पदयात्रा के लिए नहीं निकले. संत प्रेमानंद के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आश्रम प्रबंधन और उनके शिष्य मंडल ने फिलहाल उनकी पदयात्रा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है.

एकांतिक वार्ता और दर्शन भी हुए बंद

आश्रम की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि, पूज्य महाराज के स्वास्थ्य सम्सया न होने के कारण एकांतिक वार्तालाप, एकांतिक दर्शन आदि को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित किया गया है. इस फैसले के बाद भक्तों को अब संत प्रेमानंद के दर्शन और व्यक्तिगत वार्ता के लिए इंतजार करना होगा.

रोज सुबह निकलते थे पदयात्रा पर

विदित हो कि संत प्रेमानंद इन दिनों सौभरिवन क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह चार बजे पदयात्रा के लिए निकलते थे. उनके दर्शन पाने के लिए हजारों श्रद्धालु रोज सुबह बड़ी संख्या में पहुंचते थे. रविवार को भी श्रीराधा केलिकुंज में संत प्रेमानंद की पदयात्रा और एकांतिक वार्ता के पास नहीं बनाए गए, जिससे भक्तों में निराशा देखने को मिली.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो