Vivo ने भारत में अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X200T की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है. कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. लॉन्च के तुरंत बाद यह Flipkart, Vivo इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट और देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा. Vivo X200T, X200 और X200 Pro के बाद X200 सीरीज का नया मेंबर होगा. कंपनी ने इस लॉन्च को लेकर पहले ही एक टीजर जारी कर दिया है.
Vivo X200T में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर मिलेगा. यह चिपसेट फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी देने का दावा करता है हालांकि यह Dimensity 9500 से थोड़ा नीचे रैंक करता है. फोन Android 16 के आधार पर OriginOS 6 पर चलेगा, जो Vivo के नए फ्लैगशिप मॉडल्स के साथ पेश किया गया था. इसका मतलब है कि यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर फीचर्स और लंबे समय तक अपडेट सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
Vivo X200T में फोटोग्राफी पर खास ध्यान दिया गया है. फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसे Zeiss के साथ मिलकर तैयार किया गया है. इसके प्राइमरी सेंसर के रूप में Sony LYT-702 OIS के साथ, पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के रूप में Samsung JN1 और एक 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है. यह सेटअप लो-लाइट, पोर्ट्रेट और जूम फोटोग्राफी में बेहतरीन रिजल्ट देने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
लीक्स के मुताबिक, Vivo X200T में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. फोन में 6,200mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. भारत में इस फोन की कीमत लगभग 50,000 से 55,000 रुपये के बीच हो सकती है. इस रेंज में यह OnePlus 13s, iPhone 15 और Samsung S24 5G जैसे स्मार्टफोन्स से मुकाबला करेगा.
Vivo X200T अपने पावरफुल प्रोसेसर, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और मजबूत कैमरा सेटअप के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में एक दमदार दावेदार साबित होने की तैयारी में है. First Updated : Wednesday, 21 January 2026