Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Thursday, 20 October 2022
उद्धव के खिलाफ शिंदे की बगावत में पवार का समर्थन? एकनाथ ने कहा- कुछ लोगों ने दिल से आशीर्वाद दिया
Wednesday, 19 October 2022
शरद पवार करेंगे एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस के साथ डिनर, बीएमसी चुनाव से पहले एमसीए पर सियासत
अंधेरी पूर्व सीट पर उपचुनाव और बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार के 'डिनर प्लान' ने चर्चाओं को बढ़ा दिया है।
Tuesday, 18 October 2022
मुंबई लोकल ट्रेन में भिड़ीं महिलाएं 'अरे आंटी छोड़ो!' देखिए viral वीडियो
मुंबई की लोकल ट्रेन के लेडीज कोच में तीन महिलाओं के आपस में भिड़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 31 सेकेंड के इस वीडियो को रोड्स ऑफ मुंबई नाम के पेज से ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को 5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 800 से अधिक बार रीट्वीट किया गया है।
Monday, 17 October 2022
शिवसेना से अलग होने के बाद उद्धव ठाकरे को पहली बढ़त
भाजपा ने महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार मुर्जी पटेल का नाम वापस ले लिया है। अब शिवसेना की उद्धव ठाकरे गुट की उम्मीदवार रुतुजा लट्टे निर्विरोध चुनी गई हैं। रुतुजा के पति रमेश लटके इस सीट से विधायक थे और उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई है। इसलिए यहां उपचुनाव हो रहे हैं। राज ठाकरे की अपील पर बीजेपी की ओर से नाम वापस लेने के भी संकेत मिले थे।
Monday, 17 October 2022
अंधेरी उपचुनाव में एकनाथ शिंदे को झटका, खेमे के विधायक ने उद्धव ठाकरे के उम्मीदवार से निर्विरोध जीतने की अपील की
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की अंधेरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में दिलचस्प मोड़ आ गया है. उपचुनाव से पहले, एकनाथ शिंदे खेमे के विधायक ने रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वह शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार रुतुजा लट्टे के निर्विरोध चुनाव के लिए भाजपा से बात करें। यह पत्र एकनाथ शिंदे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थकों के लिए किसी झटके से कम नहीं है। क्योंकि बीजेपी और शिंदे की नजर 3 नवंबर को होने वाले अंधेरी ईस्ट उपचुनाव की 'हॉट सीट' पर है
Monday, 17 October 2022
'दो तलवारें और ढाल' चुनाव चिन्ह एकनाथ शिंदे के लिए मुश्किल, सिख समुदाय ने उठाए सवाल
शिवसेना के दोनों धड़ों उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे कैंप को आवंटित चुनाव चिह्न को लेकर विवाद जारी है. इस बार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी के चुनाव चिन्ह पर सिख समुदाय के नेताओं ने आपत्ति जताई है। शिंदे की पार्टी के चुनाव चिन्ह दो तलवार और ढाल हैं।
Saturday, 15 October 2022
मध्य प्रदेश अब सबसे अधिक बाघ अभयारण्य वाला राज्य बन जाएगा, महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए मिली मंजूरी
छह बाघ अभयारण्यों के साथ महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए मध्य प्रदेश राज्य में एक और नई उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मप्र अब सबसे अधिक बाघ अभ्यारण्य वाला राज्य होगा। अब तक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य थे जहाँ सबसे अधिक बाघ अभयारण्य थे। मध्य प्रदेश राज्य वन्यजीव बोर्ड ने राज्य के सातवें 'वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व' के गठन को मंजूरी दे दी है।
Saturday, 15 October 2022
महाराष्ट्र: दिनदहाड़े युवती से छेड़छाड़, हाथ पकड़कर ऑटो में खींचने की कोशिश की, देखिए CCTV Video
महाराष्ट्र: ठाणे से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक ऑटो रिक्शा चालक ने 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ दिनदहाड़े दुष्कर्म किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी पहले छात्रा से बात करता है और फिर उसे ऑटो में खींचने की कोशिश करता है। CCTV में कैद हुई आरोपी की पूरी हरकत।
Friday, 14 October 2022
अजीत पवार ने उद्धव ठाकरे को किया हैरान, कहा- 'आप तब भी सीएम होते, अगर..
शिवसेना में टूट को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार ने गुरुवार को एक बेहद अहम बयान दिया। उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से एक कार्यक्रम में कहा कि अगर उन्होंने शिवसेना के भीतर बगावत से पैदा हुए संकट के दौरान अनुभवी राजनेता छगन भुजबल की मदद मांगी होती, तो वह राज्य में सीएम पद को बरकरार रख पाते। भुजबल के 75वें जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने ये बातें कहीं।
Monday, 10 October 2022
महाराष्ट्र: जल्दबाजी में फैसले लेने के आरोप में चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा ठाकरे गुट
केंद्रीय चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव ठाकरे धड़े ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आयोग द्वारा शिवसेना के चुनाव चिन्ह के धनुष-बाण पर रोक लगाने के बाद चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका दायर की गई है।
Wednesday, 05 October 2022
महाराष्ट्र: मराठवाड़ा में खराब रेल नेटवर्क के लिए निजाम की सरकार जिम्मेदार...रेल राज्य मंत्री ने कहा
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने मंगलवार को औरंगाबाद में कहा कि महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में अच्छे रेल नेटवर्क का अभाव है क्योंकि यह कभी निजाम के शासन में था। उन्होंने यह बात रेल बोगी रखरखाव केंद्र की आधारशिला रखने के बाद कही।
Monday, 03 October 2022
महाराष्ट्र: इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी फटने से 7 वर्षीय छात्रा की मौत
वसई में बेट्री चार्जिंग में लगया ओर 2 घंटे के बाद बैटरी हुआ ब्लास्ट इस घटना में माँ और बेटे दोनों जख्मी हुए पर माँ को कम और बेटे को ज्यादा जख्म हुआ इलाज के दौरान लड़का शब्बीर अंसारी जिसकी उम्र 7 साल का था उसकी मौत हो गयी शब्बीर दूसरी क्लास में पढ़ता था।