Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Monday, 03 October 2022
महाराष्ट्र: शिवसेना की नवरात्रि में बच्चों ने लूटा गरबे का आनंद
Monday, 03 October 2022
महाराष्ट्र: उल्हासनगर के नवरात्रि उत्सव में बाबा केदारनाथ मंदिर की झांकी
Saturday, 10 September 2022
नितिन गडकरी कांग्रेस के साथ आयें, हम उनका समर्थन करेंगे: नाना पटोले
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को कांग्रेस में शामिल होने का निमंत्रण दे दिया। शनिवार अकोला में पत्रकारों से बात करते हुये नाना पटोले ने कहा कि बीजेपी में नितिन गडकरी नाराज चल रहे हैं और वहां जो हालात हैं, वो ठीक नहीं हैं ऐसे में हम उन्हें बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आने का आमंत्रण देते हैं।
Sunday, 21 August 2022
कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण से मिले राज्य के कृषि मंत्री, गरमाई सियासत
महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने रविवार को नांदेड़ पहुंचकर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण से मुलाकात की। इन दोनों नेताओं के बीच आधे घंटे तक एकांत में वार्ता हुई। इस बैठक के बाद राजनीतिक गलियारे में एक बार फिर सियासत गरमा गयी है।
Monday, 11 July 2022
सुप्रीम कोर्ट में आज महाराष्ट्र के राजनीतिक मसले पर होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट आज महाराष्ट्र के राजनीतिक मसले पर सुनवाई करेगा। उद्धव गुट ने राज्यपाल की ओर से एकनाथ शिंदे को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने के फैसले को चुनौती दी है। इसके साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर की ओर से एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से जारी व्हिप को मान्यता देने को चुनौती दी गई है।
Thursday, 30 June 2022
MaharashtraPolitics: महाराष्ट्र के नए CM होंगे एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र में बीते हफ्ते से चल रही सियासी घटनाक्रम अब लगभग अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है.अब से कुछ देर पहले एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फड़णवीस की मुंबई मे मुलाकात हुई और शेष बचे कार्यों की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है.सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज ही मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लिया जाएगा और शेष का शपथ भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा.
Wednesday, 29 June 2022
MaharashtraPolitcalCrisis:सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना, फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने मांग की
शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने कहा है कि राज्यपाल का विशेष सत्र बुलाने का आदेश असंवैधानिक है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी। संजय राऊत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में अभी भी 16 विधायकों को अपात्र साबित किए जाने का निर्णय नहीं लिया है और इस संबंध में विधानसभा को यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा है।
Wednesday, 29 June 2022
MaharashtraPolitcalCrisis:बागी MLAs गुवाहाटी टु गोवा,मुंबई की फ्लाइट कल
महाराष्ट्र मे चल रही सियासी खींचतान पर अब जल्द ही विराम लगाने की तैयारी शुरु हो चुकी है.महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फ्लोर टेस्ट का ऐलान कर दिया है.ऐसे में बताया जा रहा है कि बीते एक सप्ताह से गुवाहाटी में रुके एकनाथ शिंदे गुट अब गोवा होते हुए मुंबई पहुंचने का प्लान है.
Wednesday, 29 June 2022
MaharashtraPolitcalCrisis:महाराष्ट्र में सरकार बनने की उलटी गिनती शुरु,कल फ्लोर टेस्ट
महाराष्ट्र में बीते एक सप्ताह से चल रही सियासी खींचतान की उलटी गिनती शुरु हो गई है.कल राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फ्लोर टेस्ट का ऐलान कर दिया है.महाराष्ट्र में सरकार बनने का कवायद अब तेज हो गई है.जल्द ही महाराष्ट्र की सियासी बादल साफ हो जाएगी.
Monday, 27 June 2022
मुंबई : फडणवीस के आवास पर महाराष्ट्र बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निजी आवास सागर बंगले में महाराष्ट्र बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक चल रही है, बताया जा रहा है कि इस बैठक के दौरान राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी,साथ ही पार्टी के आगे की रणनीति पर भी चर्चा करेगी.बैठक में महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चन्द्रकांत पाटिल के साथ कई अन्य नेता मौजूद हैं.