Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Thursday, 05 January 2023
वनडे विश्व कप से बाहर रह सकते है ऋषभ पंत, घुटने और टखने की होगी सर्जरी
Wednesday, 04 January 2023
IPL 2023 नहीं खेल सकेंगे ऋषभ पंत, BCCI देगी 16 करोड़ रुपये
Wednesday, 04 January 2023
इलाज के लिए देहरादून से मुंबई शिफ्ट होंगे ऋषभ पंत
बीते कुछ दिनों पहले भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया था इस भीषण हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची है। जिसके बाद उनका इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है। अब जानकारी सामने आ रही है कि ऋषभ पंत को इलाज के लिे देहरादून से मुंबई शिफ्ट किया जायेगा।
Tuesday, 03 January 2023
ऋषभ पंत के लिए सलामती की दुआ करके ट्रोलर्स का शिकार हुई उर्वशी की मां
पंत की सलामती के लिए दुआ करना बॉलीवुड़ अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला को भारी पड़ गया और वे ट्रोलर्स का शिकार हो गई। दरअसल उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषभ पंत की तस्वीर शेयर करके उनकी सलामती की दुआ मांगी।
Monday, 02 January 2023
ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद बोले कपिल देव 'खिलाड़ियों को खुद गाड़ी नहीं चलानी चाहिए'
हाल ही में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उनको गंभीर रूप से चोंटे आई थी फिलहाल उनका इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीं अब पंत के एक्सीडेंट के बाद टीम इंडिया के पूर्व विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने सभी खिलाड़ियों को एक सलाह दी है।
Monday, 02 January 2023
लिगामेंट ट्रीटमेंट के लिए BCCI ऋषभ पंत को भेज सकती है विदेश!
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार को कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान उनको सिर, घुटने और पीठ में गंभीर चोंटे आई थी। जिसके बाद उनका ईलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, पंत जल्दी से रिकवर कर रहे है और उनको अब आसीयू से प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया है।
Sunday, 01 January 2023
उत्तराखंडः सीएम धामी ने ऋषभ पंत के परिवार से की मुलाकात
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल में ऋषभ पंत की मां और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। बता दें, पंत दिल्ली से अपने होम टाउन रुड़की जा रहे थे। इस बीच भीषण सड़क हादसें में उनकी कार भी जलकर खाक हो गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Sunday, 01 January 2023
आखिर कब मैदान पर लौटेंगे ऋषभ पंत? ऑस्ट्रेलिया सीरीज से भी हो सकते है बाहर
आखिर कब ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी होगी। स्पोर्ट्स डॉक्टरों का कहना है कि पंत को ठीक होने में लगभग 5 से 6 महीने का समय लग सकता है। आपको बता दे, इस बार पंत आपको आईपीएल में भी नही देखने को मिलेंगे। इसके बाद अब फरवरी में होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पंत के खेलने को लेकर भी संशय बना हुआ।
Friday, 30 December 2022
ऋषभ पंत के जल्दी ठीक होने को लेकर दुआओं का दौर जारी, पीएम मोदी ने की प्रार्थना
शुक्रवार को भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दे, ऋषभ अपनी कार से दिल्ली से रुड़की अपने परिवार के पास जा रहे थे इस दौरान वे खुद ही कार को ड्राइव कर रहे थे। पूरा देश ऋषभ पंत के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है।
Friday, 30 December 2022
पाकिस्तान के इस हिंदू क्रिकेटर ने ट्वीट कर की पंत की सलामती की दुआ मांगी, 'माता रानी कृपा करो'
ऋषभ पंत की सलामती के लिए पाकिस्तानी हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने दुआ की है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि, "माता रानी ऋषभ पंत कृपा करें, माता ऋषभ पर कृपा रखना। उम्मीद करता हूं कि उनके लिए सब सही रहे।"
Friday, 30 December 2022
जलती कार के शीशे तोड़कर यूं कार से बाहर निकलें ऋषभ पंत, डरा देंगी एक्सीडेंट की तस्वीरें
आज खेल जगत से एक दुखद भरी खबर सामने आई है टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋफभ पंत का आज सुबह दिल्ली से रुड़की लौटते हुए भीषण एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि तस्वीरें देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। दरअसल पंत आज सुबह दिल्ली से रुड़की अपने घर लौट रहे थे वे अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते थे इसलिए उन्होंने मां को नही बताया था कि वे घर आ रहे है।