Valentines Day 2023: इन 6 राशि वालों के लिए खास रहेगा वैलेंटाइन डे, मिलेगा सच्चा प्यार

वैलेंटाइन डे लव पार्टनर के लिए काफी खास होता है। प्रेम के प्रतीक का यह पर्व 14 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने पार्टनर के साथ समय बिताते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं

calender

Valentines Day Horoscope: वैलेंटाइन डे लव पार्टनर के लिए काफी खास होता है। प्रेम के प्रतीक का यह पर्व 14 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने पार्टनर के साथ समय बिताते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं। सिर्फ अविवाहित कपल ही नहीं बल्कि विवाहित लोगों में भी वैलेंटाइन डे को लेकर बहुत उत्साह रहता है।

वहीं ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो बुध और शुक्र को प्रेम का कारक माना जाता है। बता दें कि ऐसे में अगर इन ग्रहों की स्थिति अनुकूल रही तो लव लाइफ में खुशियां ही खुशियां आती हैं। इस बार का वैलेंटाइन डे कुछ लोगों के लिए खास रहने वाला है। कुछ राशि के जातकों को इस बार उनका सच्चा प्यार मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में -

प्यार की तलाश होगी पूरी -

वैलेंटाइन डे के दिन लोगों को अपने प्यार को पाने की उम्मीद बढ़ जाती है। आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बताएंगे कि वैलेंटाइन डे पर किन राशि वालों को सच्चा प्यार मिल सकता है।

मेष -

इन राशि के जातकों के लिए इस बार वैलेंटाइन डे खास हो सकता है। इस बार प्यार की नई शुरुआत दांपत्य जीवन में सुख शांति के साथ होगी। आपका प्रेमी आपका जीवनसाथी बन सकता है।

वृषभ -

इस राशि के जातकों के लिए वैलेंटाइन डे स्पेशल होगा। इस दिन आपके पार्टनर के साथ विवाह के योग बनेंगे। आप अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने के लिए बात पक्की कर सकते है।

कर्क -

इस राशि के जातकों को वैलेंटाइन डे पर सरप्राइज मिल सकता है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने की संभावना बन रही है। आज के दिन अगर आप किसी को प्रपोज करते हैं उसकी ओर से भी सकारात्मक उत्तर प्राप्त हो सकता है।

कन्या -

इस राशि के जातकों के जीवन में वैलेंटाइन डे दिन कोई नया व्यक्ति एंट्री ले सकता है। इसके अलावा इस राशि के जातक वैलेंटाइन डे के दिन अपने जीवन को खुशियों से सराबोर करेंगे।

तुला -

इस राशि के जातकों के लिए वैलेंटाइन डे रोमांटिक रहने वाला है। प्रेमियों के बीच संबंधों में सुधार होंगे एक-दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। इस राशि के लोगों को उनका मनपसंद प्यार मिल सकता है।

धनु -

धनु राशि के जातकों के लिए वैलेंटाइन डे काफी लकी साबित होगा। वैलेंटाइन डे पर सच्चा प्यार मिलने की उम्मीद दिख रही है। ऐसी भी संभावना है कि आप अपने पार्टनर के साथ आगे चलकर विवाह करेंगे।

First Updated : Monday, 13 February 2023