पान के खोखे का किराया ₹325000 महीना, Noida के इस इलाके में रिकॉर्ड तोड़ कीमतों पर बिक रही हैं गुमटियां

नोएडा के एक इलाके में बीते दिनों रिकॉर्ड तोड़ कीमतों पर गुमटियां बिकी हैं। इसमें सबसे ऊंची बोली पान के एक खोखे के लिए लगाई गई है जोकि सवा तीन लाख रूपए महीना बताया जा रहा है। इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि इस पान के खोखे को किराए पर लेने वाले शख्स ने बकाएदे 14 महीने का एडवांस भी दिया है।

Yashodhara Virodai
Yashodhara Virodai

पान के खोखे का किराया सवा 3 तीन लाख महीना… ये सुनकर आपको अचरज हो सकता है पर असल में नोएडा के एक इलाके में बीते दिनों रिकॉर्ड तोड़ कीमतों पर गुमटियां बिकी हैं। इसमें सबसे ऊंची बोली पान के एक खोखे के लिए लगाई गई है जोकि सवा तीन लाख रूपए महीना बताया जा रहा है। इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि इस पान के खोखे को किराए पर लेने वाले शख्स ने बकाएदे 14 महीने का एडवांस भी दिया है।

10 जनवरी को नोएडा प्राधिकरणने रखी थी नीलामी

जी हां, अब आप खुद ही समझ लीजिए इस पान वाले की कमाई कितनी होती होगी... जाहिर तौर पर ये बड़ी बड़ी कंपनियों के सीईओ और मैनेजर से अधिक की इनकम पा रहा है तभी तो इसने इतने ऊंचे दाम पर पान का खोखा किराए पर ले डाला। खैर!अब आपको इस खबर की पूरी डिटेल बताएं तो ये गुमटी नोएडा के सेक्टर 18 में लग रखी है। दरअसल, नोएडा प्राधिकरण ने बीते मंगलवार 10 जनवरी को सेक्टर-18 में गुमटियों के किराए के लिए नीलामी रखी थी। इस नीलामी में लोगों ने पूरे उत्साह से भाग लिया और उम्मीद से कहीं आगे जाकर बोली लगाई।

पान के खोखे के लिए लगी 3,25000 प्रति महीने की बोली

 मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नोएडा प्राधिकरण ने 10 खोखों के लिए नीलामी रखी थी, जिसमें 7 खोखों के लोगों ने काफी ऊंचे दाम पर बोली लगाई। वहीं इनमें 7.59 वर्गमीटर वाली क्षेत्रफल की एक गुमटी की अधिकतम बोली ₹325000 प्रति महीने लगाई गई है। ये बोली बीड़ी-सिगरेट और पान बेचने वाले सोनू झा नाम के एक व्यक्ति ने लगाई है।

बता दें कि इसके अलावा बाकी दूसरे खोखों की बोली भी 70,000 से 2 लाख के बीच लगी है। वहीं बताया जा रहा है इन गुमटियों के जरिए नोएडा अथॉरिटी को हर वर्ष सवा करोड़ की आमदनी होगी।

calender
12 January 2023, 12:38 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो