भरतपुर में सफ़ेद चादर ओढे चुड़ैल का खौफ, वीडियो ने मचाया आतंक

आपने बॉलीवुड फिल्म - भूल भुलैया तो देखी ही होगी। फिल्म में मंजुलिका के किरदार को आप नहीं भूलें होंगे। ऐसा ही कुछ राजस्थान के एक महल में असल ज़िंदगी में देखने को मिला। आज के समय में सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा एकदूसरे के साथ प्रैंक्स करने का काफी चलन है।

Poonam Chaudhary

आपने बॉलीवुड फिल्म - भूल भुलैया तो देखी ही होगी। फिल्म में मंजुलिका के किरदार को आप नहीं भूलें होंगे। ऐसा ही कुछ राजस्थान के एक महल में असल ज़िंदगी में देखने को मिला। आज के समय में सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा एकदूसरे के साथ प्रैंक्स करने का काफी चलन है। लोग तरह - तरह के प्रैंक करते हैं। जिनमें कुछ मज़ेदार होते हैं तो कुछ डरावने। प्रैंक की खास बात यह होती हैं। आप लोगों की वास्तिविक प्रतिक्रिया देख पाते हैं।

हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो देखने में न सिर्फ मज़ेदार है बल्कि भयानक भी हैं। वीडियो में आप देखेंगे एक लड़की सफ़ेद चादर ओढे हुए लोगों को डरा रही है। इसको और ज़्यादा डरावना बनाने के लिए लड़की ने अपने बालों को भी खुला छोड़ दिया। वह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती हैं - भरतपुर के निवासियों को डराने के लिए मंजुलिका की तरह कपड़े पहने फिर दिखिए क्या हुआ........ वह पूरे महल में मंजुलिका बनकर वहां आये सभी लोगों को डराती है, जिसके बाद लोग डर के मारे चिल्लाने लगते हैं , तो कुछ लोग भाग जाते हैं।

 

जानें लोगों की प्रतिक्रियाएं

अब तक इस वीडियो को 45 हज़ार से भी ज़्यादा बार देखा जा चुका हैं। और काफी यूज़र्स इस पर अपनी तरह - तरह की प्रतिक्रिएं भी दें रहें हैं। जिसमें से कुछ ने ठहाके लगाए तो कुछ ने कहा इस तरह के प्रैंक से किसी की जान भी जा सकती है।

एक यूज़र ने तो लिखा - ब्लैंकेट ओढ़कर किसी को डराने में कैसे सफल हुए? तो दूसरे ने लिखा - मंजुलिका ने जिस तरह से नाइकी को पहना है, मुझे वह पसंद आया, एक ब्रांड के लिए इतना जागरूक भूत देख कर अच्छा लगा।

ये भी पढ़ें.......

लड़के ने दिखाई डांस में अपनी बॉडी, लोगों ने कहा संभल कर कहीं से टूट मत जाना

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो