हाथ में पिस्तौल और वर्दी में माही, पुलिस अधिकारी के रूप में दिखा एम एस धोनी का दमदार अंदाज

एम एस धोनी को अब तक फैंस ने क्रिकेट पिच पर कभी बल्लेबाज तो कभी विकेटकीपर और कभी फील्डर के तौर पर देखा होगा। पर अबकि धोनी का एक ऐसा रूप सामने आया है, जिसने उनके फैंस को रोमांचित कर दिया हैं। दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर धोनी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो पुलिस वर्दी में नजर आ रहे हैं और उनके हाथों में पिस्तौल है। ऐसे में वायरल तस्वीर में धोनी को पुलिस अफसर के रूप में देख उनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं।

Yashodhara Virodai

सोशल मीडिया पर सामने आई इस तस्वीर में धोनी पुलिस अधिकारी के रूप में मोर्चा संभाले दिखे रहे हैं, वहीं इस तस्वीर में धोनी के साथ ही कुछ और पुलिस कर्मी भी दिखाई दे रहे हैं।हालांकि अभी तक इस तस्वीर के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है पर माना जा रहा है कि ये फोटो किसी एड की है, जिसमें वो एक पुलिस अधिकारी का रोल निभाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में माही को इस अंदाज में देख फैंस काफी उत्साहित हैं और वो इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि माही के पुलिस अवतार के सामने रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के कॉप भी फीके पड़ जाएंगे।

गौरतलब है कि एम एस धोनी, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अकेले ऐसे कैप्टन रहे हैं, जिनकी कप्तानी में इंडिया ने सभी प्रारूपों में आईसीसी ट्रॉफी जीती है। जैसे कि साल 2007 में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तो वहीं धोनी की बदौलत साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप में विजेता का खिताब हासिल किया था। इसके अलावा चैम्पियंस ट्रॉफी भी धोनी के कप्तानी में इंडिया को मिली। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में कुल 90 टेस्ट मैच, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वैसे धोनी आईपीएल के इस सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में खेलते नजर आएंगे।

calender
02 February 2023, 06:25 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो