आलिया-रणबीर की हो गई शादी ?

इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी खूब सुर्खियां बटोर रही है। आलिया और रणबीर के फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

Janbhawana Times

इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी खूब सुर्खियां बटोर रही है। आलिया और रणबीर के फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वैसे दोनों में से किसी ने भी शादी को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। और ना ही अब तारीखों की चर्चा हुई है, लेकिन दोनों के फैंस इस बात की उम्मीद लगाए बैठे है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।

आलिया-रणबीर की शादी के चर्चे के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ALIA WEDS RANBIR के नाम से सजी एक कार दिखाई दे रही है।

इसे देख कर कई फैंस अंदाजा लगा रहे हैं, कि दोनों की शादी हो चुकी है। लेकिन हम आपको बता दें कि ये वीडियो यूट्यूबर निकुंज लोटिया ने बनाई है।

आलिया की शादी की खबर सुन कर निकुंज लोटिया का दिल टूट गया है। निकुंज ने एक वीडियो बनाया है जिसमें वो ALIA WEDS RANBIR के नाम से सजी एक कार के पीछे सफेद कुर्ते-पजामे में पागलों की तरह भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। निकुंज में बैकग्राउंड में फिल्म कबीर सिंह का गाना लगा रखा है।

इस वीडियो के अंत में निकुंज ने आलिया के साथ अपनी फोटो लगाई है। लेकिन थोड़ी देर बाद ही निकुंज ने अपनी फोटो रणबीर के साथ रिप्लेस कर देते हैं। निकुंज का ये वीडियो वो लोग के लिए है जिनका दिल आलिया की शादी की खबर सुनकर टूट गया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick (@beyounick)

निकुंज का ये वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। लोग जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, खुद आलिया भट्ट ने भी निकुंज के इस वीडियो पर रिएक्ट किया है।

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो