Viral Video: पैंगोंग झील के अंदर पानी में दौड़ाई कार

लद्दाख की सबसे प्रसिद्ध झील पैंगोंग है, जो लेह से लगभग 250 किमी दूर है। यह दुनिया की सबसे ऊंची नमक की झील है। दुनिया का सबसे खूबसूरत पैंगोंग झील टूरिस्टों के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

लद्दाख की सबसे प्रसिद्ध झील पैंगोंग है, जो लेह से लगभग 250 किमी दूर है। यह दुनिया की सबसे ऊंची नमक की झील है। दुनिया का सबसे खूबसूरत पैंगोंग झील टूरिस्टों के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र है।

लोग दूनिया के हर एक कोने से इस खूबसूरत झील को देखने भारत आते हैं। लेकिन कुछ लोग यहां के नियमों का पालन नहीं करते हैं और इस जगह पर गंदगी फैलाने का काम करते हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख कर लोग भड़क गए और वीडियो में दिख रहे लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहे कुछ लोग पैंगोंग झील के अंदर पानी में SUV दौड़ा रहे हैं। नशे में धुत इन लोगों को जरा सा भी अंदाजा नहीं है कि जरा सी लापरवाही होने के कारण कुछ अनहोनी भी हो सकती है।

वीडियो में पानी के किनारे कुछ बीयर की बोतल भी दिखाई दे रही है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह, काले रंग की कार पर दो पर्यटक सवार हैं और मस्ती कर रहें हैं।

पानी में वो अपनी कार को तेजी से इधर-उधर ले जाते हैं। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ लोगों का गुस्सा वीडियो में दिख रहे लोगों पर फूट पड़ा है।

 

लोग इस घटना के वीडियो को कई लोगों ने ट्विटर पर भी शेयर कर दिया है। लोग कमेंट कर खरी-खरी सुना रहे हैं। लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि इन्होंने न सिर्फ झील की खूबसूरती को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। बल्कि इसे दूषित भी कर दिया है।

calender
11 April 2022, 06:29 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो