'उम्र सिर्फ एक नंबर है' 72 साल की महिला पर आया 22 वर्षीय युवक का दिल, शादी के बाद बोला- वो मेरी जिंदगी है

सोशल मीडिया पर एक प्रेम कहानी चर्चा का विषय बना हुआ है. एक 22 वर्षीय युवक को 72 साल की महीला से प्यार हो गया है और वह बुजुर्ग महिला से शादी भी कर लिया है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: प्यार को लेकर अक्सर कहा जाता है कि इसमें उम्र, दूरी या सामाजिक सीमाएं मायने नहीं रखती. इन दिनों ऐसी ही एक अनोखी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस कहानी में 22 वर्षीय युवक ने अपने से 50 साल बड़ी 72 वर्षीय महिला से शादी कर ली. दोनों की तस्वीरें और उनकी प्रेम कहानी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है. जहां कुछ लोग इस रिश्ते को सच्चे प्यार की मिसाल बता रहे हैं, वहीं कई लोग इसे लेकर सवाल भी उठा रहे हैं.

छुट्टियों में हुई मुलाकात

यह कहानी डोमिनिकन रिपब्लिक के रहने वाले 22 वर्षीय डैनियल रामिरेज और अमेरिका की 72 वर्षीय एलेनोर हेज की बताई जा रही है. डैनियल अपने परिवार के कैफे में काम करते हैं. करीब दो साल पहले एलेनोर छुट्टियां मनाने के लिए पुंटा काना पहुंची थीं. इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई. बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए. आखिरकार पिछले महीने दोनों ने मियामी में एक छोटे समारोह में शादी कर ली.

डैनियल का कहना है कि उम्र उनके रिश्ते के बीच कभी नहीं आई. उन्होंने कहा कि एलेनोर उनकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा हैं और दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं. उनका मानना है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, जबकि रिश्ते की असली ताकत आपसी भरोसे और समझ में होती है. वहीं एलेनोर ने बताया कि पति के निधन के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई थी. ऐसे समय में डैनियल ने उनका साथ दिया और उन्हें फिर से खुश रहने की वजह दी.

सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय

इस अनोखी शादी के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स ने इस रिश्ते को सच्चे प्यार की मिसाल बताया और दोनों को शुभकामनाएं दी. वहीं कुछ लोगों ने उम्र के बड़े अंतर और आर्थिक स्थिति को लेकर सवाल उठाए. कुछ यूजर्स का मानना है कि यह रिश्ता प्रेम से ज्यादा आर्थिक कारणों से जुड़ा हो सकता है, जबकि अन्य लोगों ने कहा कि किसी भी रिश्ते का फैसला उसमें शामिल दो लोगों की खुशी पर निर्भर करता है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो