इश्क में पार की सारी हदें, 1454 फीट की ऊंचाई पर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, फिर जो हुआ

न्यूयॉर्क की मशहूर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर एक रूसी कपल का खतरनाक प्रपोजल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जहां कपल करीब 1,454 फीट की ऊंचाई पर बिना किसी सेफ्टी के रोमांटिक पल बताते दिख रहे हैं.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: न्यूयॉर्क की मशहूर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर एक रूसी कपल का खतरनाक प्रपोजल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जहां कपल को बिना किसी सेफ्टी गियर के इमारत की सबसे ऊंची जगह पर चढ़कर प्रपोज करना भारी पड़ गया है. बता दें, बिल्डिंग के टॉप पर बताए गए रोमांटिक पलों के कुछ ही देर बाद न्यूयॉर्क पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है. 

कब हुई ये घटना 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर की है. इस दौरान रूफटॉप स्टंट्स के लिए मशहूर 33 वर्षीय एंजेला निकोलाउ और 32 वर्षीय इवान कुजनेत्सोव बिना किसी सुरक्षा उपकरण के एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के स्पायर तक पहुंच गए. बता दें, यह हिस्सा जमीन से करीब 1,454 फीट की ऊंचाई पर है, जहां तेज हवाओं के बीच खड़े होना भी बेहद जोखिम भरा माना जाता है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों बिल्डिंग के टॉप पर नजर आते हैं. वहां उन्होंने एक काला बैनर लहराया, जिस पर मशहूर म्यूजिशियन जिमी हेंड्रिक्स का प्यार से जुड़ा हुआ मैसेज लिखा हुआ था. इसके बाद इवान ने घुटनों पर बैठकर एंजेला को प्रपोज किया। जहां एंजेला ने भी इंगेजमेंट रिंग पहनने के बाद उसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं.

न्यूयॉर्क पुलिस ने किया अरेस्ट 

हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी. जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही न्यूयॉर्क पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया गया. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के ऑब्जर्वेशन डेक को कुछ समय के लिए खाली कराया गया. इतना ही नहीं हालात पर नजर रखने के लिए पुलिस हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई. 

कपल पर लगें ये आरोप 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पर बिना परमिशन के रिस्ट्रिक्टेड एरिया में घुसने, पब्लिक सेफ्टी को खतरे में डालने, सरकारी नियमों का उल्लंघन करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोप लगाए गए हैं. वहीं, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के मैनेजमेंट ने कहा कि उनकी बिल्डिंग पर प्रपोजल के लिए सुरक्षा को खास ध्यान में रखा जाता है, लेकिन किसी को भी अपनी जान जोखिम में डालने वाले स्टंट की अनुमति नहीं है.

पहले भी कर चुके ऐसे खतरनाक स्टंट 

बता दें कि यह कपल पहले भी ऐसे खतरनाक कारनामों के लिए सुर्खियां बटोर चुका है. साल 2024 में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'Skywalkers: A Love Story' में भी दोनों को मलेशिया की गगनचुंबी मर्डेका 118 इमारत पर चढ़ते हुए दिखाया गया था. हालांकि इस घटना के बाद सोशल मीडिया जहां  कुछ यूजर्स ने इसे दुनिया का सबसे एक्साइटिंग प्रपोजल बताया तो वहीं दूसरी और ज्यादातर लोगों का कहना है कि कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालना बिल्कुल भी समझदारी की बात नहीं है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो