एक टांके के 500 रुपये, साउथ कोरिया की AC वाली मोची की दुकान देखकर उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया आए दिन कोई न कोई वीडियो चर्चा का विषय बना रहता है. वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मोची की दुकान जमकर वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान बाहर से जितनी सिंपल लगती है, अंदर उतनी ही हाईफाई है.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: सोशल मीडिया आए दिन कोई न कोई वीडियो चर्चा का विषय बना रहता है. वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मोची की दुकान जमकर वायरल हो रही है. वीडियो देखकर पहले तो लगेगा कि ये किसी लग्जरी होटल का केबिन है, लेकिन असल में ये एक मोची की दुकान है और वो भी साउथ कोरिया में. भारतीय पर्यटक ने जब इस दुकान का वीडियो बनाया तो खुद भी दंग रह गया.  AC, मॉडर्न मशीनें और प्रोफेशनल सर्विस देखकर लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि "मोची का काम भी इतने स्टाइल से हो सकता है?"

Audi से आता है मोची

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान बाहर से जितनी सिंपल लगती है, अंदर उतनी ही हाईफाई है. फर्श चमकता हुआ, कांच की दीवारें, एसी और लेटेस्ट मशीनें. दुकान को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि यहां जूते रिपेयर होते हैं और सबसे चौंकाने वाली बात ये कि दुकान का मालिक मोची खुद Audi कार से काम पर आता है. वीडियो बनाने वाले पर्यटक ने बताया कि वहां का माहौल इतना प्रोफेशनल है कि लग्जरी ब्रांड की सर्विस का फील आता है.

एक टांके के 500 रुपये, फिर भी लगी है लाइन

हालांकि अब बात कीमत की तो भारत में जूते में टांका लगवाना हो तो 20 से 50 रुपये में काम हो जाता है. लेकिन साउथ कोरिया की इस दुकान में एक छोटे से टांके के लिए भी 400 से 500 रुपये लिए जाते हैं. कीमत सुनकर झटका लगेगा, लेकिन वहां लोग फिर भी लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं. वजह साफ है क्वालिटी, सफाई और समय की पाबंदी. दुकान में लगे आधुनिक उपकरण जूते को बिल्कुल नए जैसा बना देते हैं और हर काम तय प्रोसेस से होता है. ग्राहक को बैठने के लिए जगह, वेटिंग एरिया और प्रॉपर बिल तक मिलता है.

सोशल मीडिया पर मिला रिएक्शन 

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने अपनी राय देनी शुरू कर दी है. एक यूजर ने लिखा, "प्रोफेशनलिज्म का ये लेवल देखकर गर्व होता है." वहीं दूसरे ने कहा, "हमारे यहां 50 में काम निपट जाता है, वहां 500 लगते हैं." कई लोग लेबर कॉस्ट को इसका कारण बता रहे हैं. साउथ कोरिया में हर काम को प्रोफेशन के तौर पर देखा जाता है. चाहे मोची हो या मैकेनिक, ट्रेनिंग, उपकरण और सर्विस का स्टैंडर्ड बहुत ऊंचा रखा जाता है. इसलिए कीमत भी उसी हिसाब से है. यही वजह है ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो