फिल्मी स्टंट बना जानलेवा! एक गलती और आग की चपेट में आई लड़की, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की फिल्म की शूटिंग के दौरान आग की चपेट में आ जाती है. ये स्टंट सीन देखकर हर कोई हैरान रह गया है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान एक महिला स्टंट सीन में आग की लपटों में घिर जाती है. यह क्लिप इतनी चौंकाने वाली है कि देखने वाले की सांसें थम जाती हैं. लोग इसे देखकर हैरान और डरे हुए है. यह घटना स्टंट की खतरनाक दुनिया की सच्चाई दिखाती है, जहां छोटी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है.
शूटिंग के दौरान हुआ भीषण हादसा
वीडियो में दिखता है कि एक एक्शन सीन फिल्माया जा रहा है. महिला आस-पास क्रू मेंबर्स के साथ खड़ी है. जैसे ही सीन शुरू होता है और उसके शरीर पर आग लगाई जाती है, लपटें तेजी से फैल जाती हैं. महिला जोर-जोर से चीखने लगती है और आग में घिर जाती है.
कुछ लोग तुरंत दौड़कर उसे बचाने की कोशिश करते हैं और आग बुझाने में कामयाब हो जाते है, लेकिन वह पल इतना भयानक है कि दिल दहल जाता है. यह छोटी क्लिप देखकर लगता है कि स्टंट कितना जोखिम भरा होता है.
A woman was accidentally set on fire during an action scene! 😱🎬 pic.twitter.com/oIHPMkuuxA
— RussiaNews 🇷🇺 (@mog_russEN) March 11, 2026
सोशल मीडिया पर खलबली
यह वीडियो एक्स पर से शेयर किया गया है.कैप्शन में लिखा है कि एक्शन सीन शूटिंग के दौरान महिला को आग लग गई. 11 मार्च को अपलोड होने के बाद हजारों व्यूज आ चुके हैं. लोग कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
कोई कह रहा है कि VFX का इस्तेमाल क्यों नहीं किया, तो कोई लिख रहा है कि यह बहुत खतरनाक है. एक यूजर ने लिखा, "जिंदा जला दिया", जबकि दूसरे ने सुरक्षा पर सवाल उठाए. कई लोग इसे देखकर परेशान हो गए हैं.
कब और कहां हुआ हादसा?
खबरों के अनुसार, यह घटना 2024 या उसके आसपास की बताई जा रही है, लेकिन इसकी सटीक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है. न तो जगह का पता चला है और न ही महिला की स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक अपडेट मिला है.
यह वीडियो पुरानी घटना का हो सकता है, जो अब वायरल हो रहा है. फिल्म इंडस्ट्री में स्टंट परफॉर्मर्स को अक्सर ऐसे रिस्क लेने पड़ते हैं. फायर सीन में फायरप्रूफ सूट, सेफ्टी क्रू और ट्रेनिंग जरूरी होती है, लेकिन कभी-कभी गलती हो जाती है.


