CSK फैंस ने मुंबई की करारी हार पर जमकर रोस्ट किया, वानखेड़े स्टेडियम का Video वायरल
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है एक मजेदार वीडियो. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान स्टेडियम में फैंस के बीच जबरदस्त रोस्टिंग और जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है, जो हर किसी को हंसा रही है.

आईपीएल 2026 अब सिर्फ मैदान पर खेले जाने वाले क्रिकेट मैच तक सीमित नहीं रह गया है. स्टेडियम के स्टैंड्स में बैठे फैंस भी अपनी अलग रोस्टिंग लीग चला रहे हैं. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच के बाद स्टेडियम में फैंस के बीच जो रोस्टिंग का तमाशा हुआ, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मैच खत्म होते ही सीएसके के फैंस ने मुंबई इंडियंस की हार पर जमकर मजाक उड़ाया. एक फैन ने क्रिकेटर की एक्टिंग करते हुए पूरी टीम को रोस्ट कर डाला, जिससे पूरा स्टेडियम हंसी-मजाक से गूंज उठा. यह वीडियो अब एक्स पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे एन्जॉय कर रहे हैं.
मुंबई की हार पर सीएसके फैन का रोस्ट शोसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TATUPREM5555 अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में सीएसके के फैंस मुंबई इंडियंस और उसके सपोर्टर्स को मजाकिया अंदाज में चिढ़ाते नजर आ रहे हैं. एक दर्शक क्रिकेटर की एक्टिंग करते हुए मुंबई टीम को रोस्ट कर रहा है, जिसके बाद स्टेडियम का माहौल पूरी तरह बदल गया. यहां बैट-बॉल का मैच नहीं, बल्कि रोस्टिंग का मैच चल रहा था. सीएसके फैंस इस रोस्टिंग को खूब एन्जॉय कर रहे थे, जबकि मुंबई इंडियंस के फैंस चुपचाप यह सब देख रहे थे. फैंस के एक्सप्रेशन और रिएक्शन ने पूरे वीडियो को और भी मजेदार बना दिया है.
सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर कमेंट्स किए. कई यूजर्स ने इसे बेहद मजेदार बताया तो कुछ ने इसे ओवर द टॉप भी करार दिया. एक यूजर ने लिखा, मुंबई इंडियंस की गजब बेज्जती है यार. दूसरे यूजर ने कमेंट किया, भाई ने तो एमआई की पूरी बजा दी. एक और यूजर ने लिखा, स्टेडियम में भी अलग ही मैच चल रहा है.
कुछ यूजर्स ने कहा, फैंस भी क्या-क्या करते हैं, मजा आ जाता है. एक यूजर ने सलाह देते हुए लिखा, ट्रोलिंग ठीक है, लेकिन किसी खिलाड़ी का मनोबल नहीं गिरना चाहिए. मुंबई इंडियंस के फैंस ने जवाब देते हुए कहा, मुंबई वालों का टाइम भी आएगा. कई यूजर्स का मानना है कि स्टेडियम में इस तरह की मस्ती और ट्रोलिंग मैच का मजा और बढ़ा देती है.


