बेंगलुरु में लैम्बोर्गिनी का खतरनाक स्टंट: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video, पुलिस ने FIR दर्ज की
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो में एक लग्जरी लैम्बोर्गिनी कार के साथ बेहद जोखिम भरा स्टंट किया जा रहा है, जो देखते ही दिल दहला देता है. जैसे ही बेंगलुरु पुलिस की नजर इस वीडियो पर पड़ी, उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और सख्त कार्रवाई शुरू कर दी.

बेंगलुरु की व्यस्त सड़कों पर एक लग्जरी कार का खतरनाक स्टंट अब कानूनी पेंच में फंस गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक लैम्बोर्गिनी कार एमजी रोड के अनिल कुंबले सर्कल के पास फ्लाईओवर के नीचे तेज रफ्तार में ड्रिफ्ट और डोनट स्टंट करती नजर आई, जिससे अन्य वाहनों और पैदल आने -जाने वालो की जान को खतरा पैदा हो गया. घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद बेंगलुरु सिटी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है.
यह घटना शनिवार की देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई, जब सड़क पर अन्य गाड़ियां भी मौजूद थीं. वीडियो में सफेद लैम्बोर्गिनी (KA05NR0009) को बार-बार घूमते और ड्रिफ्ट करते देखा जा सकता है, जिसने सार्वजनिक सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाल दिया. पुलिस ने CCTV फुटेज और वायरल क्लिप के आधार पर FIR दर्ज की है.
लैम्बोर्गिनी से की गई खतरनाक स्टंटबाजी
वायरल वीडियो में लैम्बोर्गिनी कार फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर लगातार स्टंट करती दिख रही है. अन्य वाहन गुजर रहे थे, लेकिन ड्राइवर ने सुरक्षा नियमों को पूरी तरह नजरअंदाज कर हाई-स्पीड ड्रिफ्ट और डोनट किए. यह स्टंट भीड़भाड़ वाले इलाके में किया गया, जो बेहद जोखिम भरा था.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वीडियो सबसे पहले X पर एक यूजर ने शेयर किया था. पोस्ट में यूजर ने लिखा कि यह घटना बेंगलुरु में रात के समय की है, जहां लैम्बोर्गिनी कार चौराहे पर खतरनाक स्टंट कर रही थी. यूजर ने बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस और सिटी पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की. वीडियो तेजी से वायरल हुआ और हजारों लोगों ने इसे देखा-शेयर किया.
Video from last night in Bengaluru. Lamborghini KA 05 NR 0009 seen repeatedly doing donuts at a public junction under a flyover while other vehicles were present, posing a safety risk.@blrcitytraffic @BlrCityPolice please look into this and take action if required. pic.twitter.com/UuOHXljE5i
— CitizenReportIN (@CitizenReprt) March 21, 2026
लोगों में भारी आक्रोश
वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर नाराजगी जताई. लोगों का कहना है कि व्यस्त सड़क पर इस तरह का स्टंट बेहद लापरवाही भरा है. इससे न सिर्फ ड्राइवर की जान खतरे में पड़ती है, बल्कि आसपास के अन्य पैदल यात्रियों की सुरक्षा भी दांव पर लग जाती है. कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि इतने भीड़भाड़ वाले इलाके में ऐसी हरकत कैसे संभव हुई.
पुलिस ने शुरू की जांच, कार्रवाई का भरोसा
वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बेंगलुरु सिटी पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है. कब्बन पार्क ट्रैफिक पुलिस ने रैश और डेंजरस ड्राइविंग के तहत FIR दर्ज की है. पुलिस ने वाहन जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है और ड्राइवर की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है. JBT किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है.


