विदेशों में भारतीयों के व्यवहार पर फिर छिड़ी बहस, हर्ष गोयनका की पोस्ट बनी चर्चा का विषय

इंडिया के जाने-माने इंडस्ट्रलिस्ट हर्ष गोयनका ने हाल ही में अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर स्विट्जरलैंड की अपनी एक पुरानी यात्रा का अनुभव साझा करते हुए कहा लोगों का व्यवहार अब भी देश की इमेज को खराब कर रहा है. 

calender

नई दिल्ली: इंडिया के जाने-माने इंडस्ट्रलिस्ट हर्ष गोयनका की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने विदेशों में भारतीयों के सार्वजनिक व्यवहार को लेकर नई बहस छेड़ दी है. बता दें, हर्ष गोयनका ने हाल ही में अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर स्विट्जरलैंड की अपनी एक पुरानी यात्रा का अनुभव साझा करते हुए कहा कि भारत की वैश्विक पहचान लगातार मजबूत हो रही है, लेकिन कुछ लोगों का व्यवहार अब भी देश की इमेज को खराब कर रहा है. 

पोस्ट में क्या है. 

हर्ष गोयनका ने बताया कि साल 2019 में स्विट्जरलैंड के गस्टाड शहर स्थित एक होटल में उन्हें एक ऐसा नोटिस दिखाई दिया था, जो खास तौर पर भारतीय मेहमानों के लिए लगाया गया था. उस नोटिस में होटल के रूल्स और व्यवहार से जुड़ी कुछ गाइडलाइन्स लिखी हुई थी. उन्होंने कहा कि किसी एक देश के लोगों के लिए अलग से निर्देश देखना उन्हें अच्छा नहीं लगा और इसने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया. 

वायरल वीडियो का भी किया जिक्र 

इसके साथ ही उन्होंने कुछ वायरल वीडियो का भी जिक्र किया, जहां विदेशों में पब्लिक प्लेसेस और रेस्तरां में इंडियन टूरिस्ट को गरबा करते हुए देखा गया था. वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली,  एक तरह जहां कुछ लोगों ने इसे इंडियन कल्चर को प्रमोट करना बताया तो कुछ लोगों कहा कि पब्लिक प्लेसेस पर इस तरह की गतिविधियां दूसरों को परेशान कर सकती है. 

गोयनका ने यह भी कहा कि विदेशों में यात्रा के दौरान लोगों को स्थानीय नियमों और सामाजिक शिष्टाचार का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने एक ऐसी घटना का उदाहरण भी दिया, जिसमें विदेश में तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था.

जापान को दिया उदहारण 

हालांकि उन्होंने यह भी माना कि भारतीय आज व्यापार, तकनीक, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. लेकिन उनका मानना है कि नागरिक जिम्मेदारी और सार्वजनिक व्यवहार के स्तर पर अभी और सुधार की जरूरत है. जापान का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां के लोग अनुशासन, स्वच्छता और सार्वजनिक स्थानों के प्रति सम्मान के लिए जाने जाते हैं. बता दें, इंडस्ट्रियलिस्ट हर्ष गोयनका की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर काफी लोग उनकी इस पास पर सहमति जताते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी कही हर एक बात को सही बता रहे हैं.  First Updated : Monday, 01 June 2026