नशेड़ी महिलाओं ने कैब ड्राइवर को हेलमेट से पीटा, लात-घूंसे मारे...सड़क पर मचे बवाल का वीडियो वायरल

बेंगलुरु की सड़क से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो नशेड़ी लड़कियां टैक्सी ड्राइवर को सरेआम रोड पर मारते-पीटते दिखाई दी. दोनों ने ड्राइवर को गालियां भी दी.

calender

नई दिल्ली: बेंगलुरु की सड़कों पर एक बार फिर नशे की वजह से बड़ा हंगामा हुआ. शनिवार रात को दो महिलाएं शराब के नशे में धुत होकर बाइक चला रही थी. वे अपने दोस्तों से मिलकर घर लौट रही थी. बैनरघट्टा रोड के पास हुलिमावु इलाके में उनकी बाइक ने पीछे से एक टैक्सी को टक्कर मार दी. टैक्सी ड्राइवर अहमद ने जब उनसे इस बारे में पूछा तो बात जल्दी ही झगड़े में बदल गई.

ड्राइवर पर हमला और गालियां

महिलाओं ने ड्राइवर को बुरी-भली गालियां दी. विवाद बढ़ने पर एक महिला ने हेलमेट से ड्राइवर पर हमला कर दिया. कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने हाथ में बंधी चेन से भी मारपीट की. बीच-बचाव करने आए राहगीरों पर भी उन्होंने हमला किया.

वीडियो में महिलाएं भीड़ के बीच खड़ी होकर अश्लील इशारे करती और गालियां देती दिख रही हैं. एक क्लिप में एक महिला उन लोगों को लात मारती नजर आ रही है जो उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे.

पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लिया

स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस जल्दी मौके पर पहुंच गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया. उनकी पहचान लीसा और मैथ्यू के रूप में हुई है.

दोनों को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाओं की मेडिकल जांच कराई गई और उनके परिवार को सूचना दी गई. जांच अभी जारी है.

सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी

एक्स (ट्विटर) पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ऐसी घटनाएं सार्वजनिक जगहों पर जिम्मेदारी की कमी दिखाती है. शराब का नशा सड़क पर हिंसा या बदतमीजी का बहाना नहीं बन सकता. इससे निर्दोष लोगों को खतरा होता है और समाज में गलत उदाहरण बनता है. सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि कानून का डर बने रहे. 

बेंगलुरु में बढ़ रही ऐसी घटनाएं 

बेंगलुरु में नशे में वाहन चलाने की घटनाएं कोई नई बात नहीं है. पिछले महीने इंदिरा नगर में एक नशे में धुत ड्राइवर ने कार को तेज रफ्तार से चलाया. उसने पैदल राहगीरों को बाल-बाल बचाते हुए एक रेस्तरां की दीवार से टक्कर मार दी.

कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर डिवाइडर पार कर बारबेक्यू नेशन रेस्तरां की दीवार तोड़ दी. गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन संपत्ति को काफी नुकसान हुआ. चालक का नाम डेरिक टोनी बताया गया. First Updated : Sunday, 08 February 2026

Topics :