Election Memes 2026: चुनावी नतीजों के बीच सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, बंगाल से लेकर तमिलनाडु तक छाया ट्रेंड
पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बीच सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी-टीएमसी की टक्कर और तमिलनाडु में विजय की पार्टी के प्रदर्शन को लेकर इंटरनेट यूजर्स लगातार मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.

Election Memes 2026: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के साथ ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. 4 मई की सुबह से ही इंटरनेट पर यूजर्स ने चुनावी रुझानों को लेकर मजेदार और तंज भरे मीम्स शेयर करना शुरू कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं.
शुरुआती रुझानों में जहां पश्चिम बंगाल में बीजेपी बढ़त बनाती नजर आ रही है, वहीं टीएमसी भी कड़ी टक्कर दे रही है. इसी बीच तमिलनाडु में थलापति विजय की पार्टी टीवीके के प्रदर्शन ने भी लोगों को चौंका दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर नए-नए मीम्स सामने आ रहे हैं.
पश्चिम बंगाल में कड़ी टक्कर पर मीम्स
पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों के अनुसार बीजेपी करीब 150 सीटों के साथ आगे चलती दिख रही है, जबकि टीएमसी लगभग 100 सीटों के आसपास है. हालांकि तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है, लेकिन इसी उतार-चढ़ाव को लेकर मीमर्स लगातार कंटेंट बना रहे हैं.
Chunavi Rujhan #electionresult2026 pic.twitter.com/l2D8sgnzTI
— oliver (@jaynildave) May 4, 2026
कभी बीजेपी आगे तो कभी टीएमसी, इस बदलते रुझान ने मीम्स को और दिलचस्प बना दिया है.
तमिलनाडु में 'विजय फैक्टर' पर चर्चा
तमिलनाडु में सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने शुरुआती रुझानों में करीब 85 से 100 सीटों तक बढ़त बनाकर सभी को चौंका दिया है. इस अप्रत्याशित प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर कई रिएक्शन मीम्स देखने को मिल रहे हैं.
असम और पुडुचेरी में बीजेपी पर मीम्स
असम और पुडुचेरी में बीजेपी की स्थिति मजबूत नजर आने पर भी यूजर्स ने मजेदार मीम्स बनाए हैं. वहीं केरल में यूडीएफ को बढ़त मिलती दिख रही है, जिसे लेकर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
'धुरंधर' से लेकर WWE तक, मीम्स का क्रिएटिव अंदाज
मीमर्स ने फिल्मों और वेब सीरीज के लोकप्रिय सीन का इस्तेमाल करते हुए चुनावी माहौल को हास्य के साथ पेश किया है.
'धुरंधर' फिल्म के एक सीन से बीजेपी की खुशी दिखाई गई, जबकि बीजेपी और टीएमसी के बीच मुकाबले को WWE स्टाइल में दिखाया गया.
Today specially in #Westbengal
— 𝐀𝐁𝐇𝐀 ❤🇮🇳 (@Abs261) May 4, 2026
🪷🪷🪷🤞🤞🤞🥳🥳🥳🪷🪷🪷#electionresult2026#WestBengalLegislativeAssemblyelection2026 pic.twitter.com/JEO6BsBpMb
BJP and TMC right now#electionresult2026 pic.twitter.com/9JcWRxoWy4
— Gabbar (@GabbbarSinghh) May 4, 2026
कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी तंज
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को सीमित सीटें मिलती दिखने पर मीमर्स ने पार्टी समर्थकों की स्थिति को लेकर भी कई मीम्स शेयर किए हैं.
Congress supporters rn after seeing Bengal election trends 👀 pic.twitter.com/If3nwb5oOm
— Sarcasm (@sarcastic_us) May 4, 2026
जनता की दिलचस्पी और 'पॉलिटिकल थ्रिलर' का माहौल
चुनाव नतीजों को लेकर जनता की उत्सुकता भी मीम्स में साफ झलक रही है. कई मीम्स में लोगों को सुबह-सुबह टीवी चालू कर नतीजे देखते हुए दिखाया गया है.
Me and my friends waiting for election results like : #electionresult2026 pic.twitter.com/9NC7hIKKmV
— UmdarTamker (@UmdarTamker) May 4, 2026
कुछ यूजर्स ने इन चुनावी नतीजों को साल के सबसे बड़े ‘पॉलिटिकल थ्रिलर’ के फिनाले की तरह पेश किया है.
People in India running towards opening news channel as soon as they woke up #BengalElections pic.twitter.com/LKryqy0XGL
— Sarcasm (@sarcastic_us) May 4, 2026
Whole India is waiting for Bengal election results like it's the season finale of a political thriller🍿#electionresult2026 pic.twitter.com/sJmEK02kxE
— @nty (@Kabeer_1g) May 4, 2026
चुनाव आयोग और न्यूज चैनलों पर भी मीम्स
मीमर्स ने चुनाव आयोग और न्यूज चैनलों की भूमिका को लेकर भी मजेदार कंटेंट बनाया है. कई मीम्स में दिखाया गया है कि कैसे न्यूज चैनल आधिकारिक घोषणा से पहले ही नतीजों पर चर्चा शुरू कर देते हैं.
West Bengal election result scene :
— Dev (@refocus21) May 4, 2026
> BJP 🗿
> TMC 🗿
> Congress 😭 pic.twitter.com/qBDJxOnlvi
Every election reusable meme pic.twitter.com/j3EFCl2RsY
— Abhishek (@be_mewadi) May 4, 2026
बंगाल पर सबसे ज्यादा फोकस
मीम्स में यह भी नजर आया कि लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल के नतीजों पर है, जबकि बाकी राज्यों को अपेक्षाकृत कम तवज्जो मिल रही है.
‘यही रात अंतिम’ जैसे ट्रेंडिंग टेम्पलेट्स का इस्तेमाल
Didi ki chinta ho rahi hai 😭😭 pic.twitter.com/itamXk66ul
— Prayag (@theprayagtiwari) May 3, 2026
मीमर्स ने ‘यही रात अंतिम, यही रात भारी’ जैसे लोकप्रिय टेम्पलेट्स का इस्तेमाल करते हुए ममता बनर्जी को लेकर भी कंटेंट तैयार किया है. हालांकि, इन मीम्स को केवल लोगों की प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है.


