Elon Musk Doppelganger Viral Video: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के एक हमशक्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह हमशक्ल पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में पाया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एलन मस्क जैसा दिखने वाला यह शख्स अपने दोस्तों के साथ एक ढाबे पर बैठकर सादे अंदाज में खाना खा रहा है.
वीडियो को पाकिस्तान के एक्स (Twitter) यूजर गोहर जमान ने साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'देखिए, पाकिस्तान के केपीके (KPK) में एलन मस्क का हमशक्ल. एलन मस्क खान यूसुफजई." इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कुछ तो इसे "पाकिस्तानी एलन मस्क" कहकर मजाक भी उड़ा रहे हैं.
इस वायरल वीडियो में एलन मस्क का यह हमशक्ल अपने दोस्तों के साथ एक लोकल ढाबे में बैठकर साधारण तरीके से खाना खाता नजर आ रहा है. उसके हाव-भाव और चेहरे की बनावट टेस्ला के मालिक से काफी मिलती-जुलती है, जिससे लोग चौंक गए हैं.
यह पहली बार नहीं है जब एलन मस्क के किसी हमशक्ल ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचाई हो. इससे पहले साल 2022 में चीन में भी एक शख्स को एलन मस्क का हमशक्ल बताया गया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था. इंस्टाग्राम यूजर उडुब्रिया इसाक (Udubria Isaac) ने इस वीडियो को साझा किया था, जिसे 1.7 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया था.
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग इसे देखकर हैरान हैं, तो कुछ मजाकिया अंदाज में कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "क्या एलन मस्क अब पाकिस्तान में बिजनेस करने की सोच रहे हैं?" वहीं, दूसरे ने लिखा, "भाई, ये एलन मस्क का सस्ता वर्जन है!" First Updated : Tuesday, 18 March 2025